Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1461323
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउधमपुर: सड़क हादसे में जामा मस्जिद के इमाम समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

उधमपुर: सड़क हादसे में जामा मस्जिद के इमाम समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

Udhampur Accident: उधमपुर एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है. यहां एक कार के खाई में गिर जाने की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. 

File PHOTO
File PHOTO

Udhampur Accident News: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सोमवार को एक कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से एक मस्जिद के इमाम और उसके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. यह जानकारी अफसरों ने दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उधमपुर जिले के चेनानी इलाके में प्रेम मंदिर के नजदीक हुआ. परिवार जम्मू से रामबन जिले के एक गांव की तरफ जा रहा था.

अफसरों ने बताया कि उनकी कार जम्मू-श्रीनगर नेशल हाईवे पर सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी. जामिया मस्जिद संगलदान के इमाम मुफ्ती अब्दुल हमीद (32) और उनके पिता मुफ्ती जमाल दीन (65) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां हाजरा बेगम (60) और भतीजे आदिल गुलजार (16) को जख्मी हालत में उधमपुर जिले के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया. अफसरों ने कहा कि दोनों जख्मियों ने भी दम तोड़ दिया. चारों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं. 

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news