Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam971157
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइंदौर: चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई से मचा हंगामा, FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

इंदौर: चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई से मचा हंगामा, FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले चूड़ी विक्रेता ने रविवार देर रात सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद नगर में पांच-छह लोगों ने उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया.

इंदौर: चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई से मचा हंगामा, FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

इंदौर: रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर में रविवार को फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति को पांच-छह लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर नाम पूछकर पीट दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर मचे बवाल के बाद शामिल लोगों के खिलाफ फिरकावाराना हमआहंगी बिगाड़ने और दूसरे संगीन इलज़ामों में एफआईआई दर्ज की गई है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है, वायरल वीडियो में समूह में शामिल लोग चूड़ी बेचने वाले व्यक्ति को पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह उनसे छोड़ देने का आग्रह कर रहा है.

क्या है मामला
शहर के गोविंद नगर क्षेत्र की घटना के दूसरे वीडियो में चूड़ी बेचने वाले को पीट रहा एक शख्स उस पर महिलाओं से छेड़-छाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद दूसेर लोगों को उसकी पिटाई के लिए उकसा रहा है. वीडियो में यह व्यक्ति गाली-गलौज करने के साथ चूड़ी विक्रेता को धमकाते हुए कहता सुनाई पड़ रहा है कि वह (चूड़ी बेचने वाला) आइंदा इस इलाके में दिखाई नहीं देना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले CM नीतीश कुमार समेत 11 नेता, जातिगत जनगणना पर रखा अपना पक्ष

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले चूड़ी विक्रेता ने रविवार देर रात सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद नगर में पांच-छह लोगों ने उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया.

उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने अपनी शिकायत में यह इलज़ाम भी लगाया कि लोगों ने उसके लिए सांप्रदायिक तौर पर काबिले एतराज़ अलफाज़ का इस्तेमाल किया और उससे 10,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और दूसेर दस्तावेजों के साथ ही करीब 25,000 रुपये मूल्य की चूड़ियां छीन लीं.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
ऑफिसर ने बताया कि चूड़ी बेचने वाली की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 141 (लोगों द्वारा गैरकानूनी तौर पर जमा होना), धारा 147 (बलवा), धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जान-बूझकर कहे गए शब्द), धारा 395 (डकैती) और अन्य संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता को पीटने वाले लोगों की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि चूड़ी विक्रेता को साथ लेकर रविवार देर रात बड़ी संख्या में लोग सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे और कथित तौर पर अनर्गल नारेबाजी करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की. 

स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घेरा थाना
उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ बलवा, जबरन आम रास्ता रोकना और दूसरे संबद्ध आरोपों में अलग एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि चूड़ी विक्रेता के हक में जुटे लोगों के भारी हंगामे के मद्देनजर सेंट्रल कोतवाली इलाके में रविवार रात बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और आला पुलिस ऑफिसर भी वहीं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कल्याण सिंह के नाम पर होगा उत्तर प्रदेश के 6 जिलों की सड़कों का नामकरण

दो आरोपी भी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की. जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.  
(इनपुट- भाषा के साथ भी)

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news