Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2139893
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंIsrael Attacked on Relief Truck: खाना ले रहे लोगों पर इजराइल ने किया हमला, 9 लोगों की मौत

Israel Attacked on Relief Truck: खाना ले रहे लोगों पर इजराइल ने किया हमला, 9 लोगों की मौत

Israel Attacked on Food Truck: इजराइल की हरकतों पर कई तरह के सवाल उठते आ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मुल्क शांत हैं. हाल ही में आईडीएफ ने खाना ले रहे लोगों पर फायरिंग की जिसमें कई लोगों की जान गई है.

Israel Attacked on Relief Truck: खाना ले रहे लोगों पर इजराइल ने किया हमला, 9 लोगों की मौत

Israel Attacked on Food Truck: वफ़ा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीर अल-बलाह में एक सहायता का सामान लेकर आए ट्रक पर इजरायली हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए.  एक चश्मदीद ने जानकारी दी है कि वह रविवार को एक पानी के कुएं की ओर जा रहा था, जब इलाके में "मिसाइलों की बौछार, छर्रे उड़े और हवा में शरीर के अंग उड़ते दिखाई दिए.

गाजा के लोगों के लिए सहायता लेकर आया था ट्रक

यह ट्रक राहत सहायता ले जा रहा था, जिसमें नागरिक स्वयंसेवक भी सवार थे. वे गाजा के विस्थापित लोगों के लिए खाने का सामान ले जा रहे थे. इजराइली सेना ने  इस इलाके को सेफ ज़ोन घेषित किया हुआ, हालांकि वह लागातर हमले करते आए हैं. इस मामले को लेकर इजराइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कही ये बात

बाद में रविवार को, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि दक्षिणी गाजा शहर में सलाह अल-दीन स्ट्रीट पर कुवैती चौराहे के पास सहायता चाहने वालों के "भयानक नरसंहार" में "दर्जनों" लोग हताहत हुए हैं. लोग इजराइली सेना पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इजरइली सेना अब उन लोगों को निशाना बना रही है, जो खाने के लिए जद्दोजहज कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

गाज़ा में बिगड़ते हालात

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गाजा शहर के कमल अदवान अस्पताल में कुपोषण और डिहाईड्रेश से कम से कम 15 बच्चों की मौत हो गई है. संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी, यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि अगर सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं किया गया तो गाजा में कई और बच्चे कुपोषण और डिहाईड्रेश से मर जाएंगे.

बता दें, इस जंग में अभी तक 30,400 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चें और औरते हैं. हालांकि अभी सीज़फायर होने की उम्मीद नजर आ रही है. मिस्र में मीटिग होने वाली है, जिसमें कतर,यूएस, हमास और इजराइल शामिल होने वाला है. जिससे कुछ हल निकल सकता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news