)
नई दिल्ली: कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जितने बेहतरीन अदाकार हैं उससे भी बेहतरीन इंसान हैं. इसकी ताजा मिसाल हाल ही में देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक जैकी श्रॉफ के घर मेड का काम करने वाली महिला की दादी का देहांत हो गया था. इस दुख की घड़ी में जैकी श्रॉफ ने खुद मेड के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी.
एक खबर के मुताबिक जैकी ने मेड को तसल्ली देते हुए कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं है, किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो उन्हें बताए. जैकी श्रॉफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि 4 लोग बैठे हुए हैं. जिसमें एक बुजुर्ग शख्स, एक बुजुर्ग महिला, एक बच्चा और खुद जैकी श्रॉफ हैं.
तस्वीर में देखा जा सकता है कि इन चारों के बराबर में एक छोटी से टेबल पर तस्वीर रखी हुई है. जिस पर माला भी चढ़ी है. जैकी श्रॉफ परिवार के सदस्यों के साथ बेहद सादा लिबास में जमीन पर नीचे बैठे हुए हैं. साथ ही उन्होंने सिर पर सफेद रंग की टोपी भी लगाई हुई है. जैकी के फैंस उनकी तारीफ करते-करते नहीं थक रहे हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV