)
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में मौजूदा रिजर्वेशन पॉलिसी के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता और लोकसभा सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी आज यानी को सीएम उमर अब्दुल्ला के सरकारी आवास के बाहर प्रोटेस्ट करने पहुंचे. पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा और इल्तिजा मुफ्ती समेत दूसरे लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
बागी हो गए उमर अब्दुल्ला के सांसद?
एनसी सांसद ने जम्मू-कश्मीर के लिए तर्कसंगत रिजर्वेशन पॉलिसी की मांग करते हुए बर्न हॉल स्कूल से विरोध मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे. शेख खुर्शीद और वहीद उर रहमान पारा समेत विधायक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पीडीपी नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी मौके पर पहुंचीं.
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए इस नेता ने मांगी इजाजत
इससे पहले दिन में मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि अगर अधिकारियों ने इजाजत दी तो वह भी प्रोटेस्ट में शामिल होंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रविवार को लोगों से सीएम उमर अब्दुल्ला के आवास के बाहर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की गुजारिश की थी.
मौजूदा रिजर्वेशन पॉलिसी रद्द करने की उठी मांग
जम्मू-कश्मीर में रिजर्वेशन पॉलिसी को रद्द करने की मांग तेज होती जा रही है. छात्र संघ, कई नेता और राजनीतिक दल इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं. इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों से पहले उपराज्यपाल के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा प्रस्तुत नीति में आरक्षित श्रेणियों के लिए रिजर्वेसन को बढ़ाकर 60 फीसद कर दिया गया था, इससे सामान्य श्रेणी के लिए 40 फीसद अवसर ही बचता है, जो जनसंख्या का ज्यादातर हिस्सा है.
गौरतलब है कि हाल में रिजर्वेशन पॉलिसी को लेकर जो बयान आगा राहुल्ला ने हाल ही में दिए हैं उससे जम्मू कश्मीर की पहाड़ी कम्युनिटी नाराज़ है, उनको डर है कि उनसे कहीं ST का दर्जा वापस छीन ना जाए. क्योंकि एक लंबे संघर्ष के बाद पहाड़ी समुदाय को भाजपा ने ST स्टेटस का दर्जा दिया था. वहीं अपनी ही पार्टी के खिलाफ आगा राहुल्लाह के होने से पार्टी में अंदर खाने सब ठीक ना होने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिसका फायदा विपक्षी पार्टी उठाने की पूरी कोशिश कर रही है.