Live Now

Live Breaking: देशभर में चढ़ा पारा, भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव की चपेट में कई राज्य, एडवाइजरी जारी

Live Breaking: देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरें आप तक सही वक्त पर मुख्तसर अंदाज़ में आप तक पहुंचाने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग शुरू कर रहे हैं. इस ब्लॉग में हम आपको ना सिर्फ देश, दुनिया की खबरें बल्कि मनोरंजन और खेल समेत सभी क्षेत्रों की खबरें मुख्तसर अंदाज़ में मुहैया कराएंगे.

Live Breaking: देशभर में चढ़ा पारा, भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव की चपेट में कई राज्य, एडवाइजरी जारी
19 April 2023 02:15 PM (IST)

सिराज को आया सटोरिया का फोन:...

सिराज को आया सटोरिया का फोन:

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि उन्हें हैदराबाद से किसी शख्स का फोन आया था और टीम के अंदर की जानकारी मांग रहा था. पढ़िए पूरी खबर

19 April 2023 11:06 AM (IST)

Eid 2023 Date:...

Eid 2023 Date:

ईद 2023 हिंदुस्तान में तारीख और सऊदी अरब से जुड़े हर अपडेट के लिए आप हमारे अलग लाइव ब्लॉग पर जा सकते हैं. क्लिक करें. 

19 April 2023 08:18 AM (IST)

SUV ना देने पर गर्भवती पत्नी की हत्या:...

SUV ना देने पर गर्भवती पत्नी की हत्या:

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति ने एसयूवी की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके नाराज माता-पिता और रिश्तेदारों ने घर के सामने ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी. हालांकि लड़की के पिता ने अपनी आर्थिक हैसियत के मुताबिक एक दहेज और एक कार दी थी.

19 April 2023 07:59 AM (IST)

Weather Update: ...

Weather Update: 

अप्रैल के आखिरी दिनों में लोगों का ने बेहाल कर दिया है. कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को थोड़ी राहत देने वाली बात कही है. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी आज आसमान में बादलों का डेरा और उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इससे कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Salaam Tv Digital Team

Salaam Tv Digital Team

सलाम टीवी डिजिटल टीम में देश के नामचीन मीडिया शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षित पत्रकारों का समूह काम करता है, जो पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन करते हुए देश के गरीब, शोषित, वंचित, और हाशिये पर पड़े मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करता है. किसी खबर, समस्या, सुझाव या शिकायत के लिए मेल करें.  mohammad.tabish@India.com   

Read More