Live Now

Live Breaking: JNU के बाद हिसार के कॉलेज में लिखा, "ब्राह्मणों हरियाणा छोड़ा"

Live Breaking: देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरें आप तक सही वक्त पर मुख्तसर अंदाज़ में आप तक पहुंचाने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग शुरू कर रहे हैं. इस ब्लॉग में हम आपको ना सिर्फ देश, दुनिया की खबरें बल्कि मनोरंजन और खेल समेत सभी क्षेत्रों की खबरें मुख्तसर अंदाज़ में मुहैया कराएंगे.

Live Breaking: JNU के बाद हिसार के कॉलेज में लिखा, "ब्राह्मणों हरियाणा छोड़ा"
09 December 2022 10:12 AM (IST)

अब ब्राह्मणों हरियाणा छोड़ो...

अब "ब्राह्मणों हरियाणा छोड़ो"
जेएनयू के बाद हरियाणा के हरियाणा के सिरसा में मौजूद एक कॉलेज में ब्राह्मणों के खिलाफ नारा लिखा गया है. इसके अलावा खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने की बात भी कही जा रही है. कॉलेज का नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय कॉलेज है. खालिस्तान हिमायती नारों के अलावा ‘ब्राह्मणों हरियाणा छोड़ो’ का नारा लिखा हुआ है. 

09 December 2022 07:31 AM (IST)

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पर राउज एवेन्यु कोर्ट ने आरोप तय...

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पर राउज एवेन्यु कोर्ट ने आरोप तय किए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

दिल्ली वुमन कमिशन की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल की मुश्किलों में इज़ाफा, लगा संगीन आरोप

09 December 2022 07:28 AM (IST)

PAK: इंग्लैंड टीम से कुछ दूरी पर गोलीबारी...

PAK: इंग्लैंड टीम से कुछ दूरी पर गोलीबारी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है. यहां आज यानी शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा. लेकिन बड़ी खबर आ रही है कि इंग्लैंड टीम के होटल से कुछ दूरी पर गोलीबारी की घटना पेश आई है. हालांकि इसमें टीम किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन यह बड़ी बात है कि पाकिस्तान के हालात खराब होने की वजह से ही एक लंबे अरसे तक वहां इंटरनेशल क्रिकेट नहीं हो पा रहा था. अब फिर से वहां टीमों ने आना शुरू किया है ऐसे में छोटी-मोटी घटनाएं पाकिस्तान की छवि को खराब कर रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author