Live Now

Atiq Ahmed son encounter Live Update: बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर कोर्ट में खूब रोया अतीक अहमद

Atiq Ahmed son encounter Live Update: अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर का गुलाम का यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया है. दोनों ही काफी अरसे जगह-जगह छुपते फिर रहे थे. लेकिन गुरुवार यानी 13 अप्रैल को उन्हें झांसी में ढेर कर दिया.

Atiq Ahmed son encounter Live Update: बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर कोर्ट में खूब रोया अतीक अहमद
13 April 2023 02:09 PM (IST)

एंबुलेंस के ज़रिए ले जाया गया अस्पताल:...

एंबुलेंस के ज़रिए ले जाया गया अस्पताल:

UP Encounter: एकनाउंटर के बाद एक एंबुलेंस से दोनों लाशों को अस्पताल ले जाया गया. जहां इन दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद भी कई खुलासे होने की उम्मीद है. 

13 April 2023 02:08 PM (IST)

बेटे के एनकाउंटर अतीक की प्रतिक्रिया:...

बेटे के एनकाउंटर अतीक की प्रतिक्रिया:

Atiq Ahmed on Asad's Encounter: बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर कोर्ट रूम में अतीक अहमद गश खाकर गिर गया. एनकाउंटर की खबर मिलते ही अतीक अहमद परेशान सा हो गया और फिर नीचे बैठ गया. वहीं उसके साथ उसका भाई अशरफ भी यह खबर सुनकर शांत हो गया. बताया जा रहा है कि अतीक की आंखों से आंसू गिर रहे हैं. 

13 April 2023 01:48 PM (IST)

एनकाउंटर का वीडियो आया सामने:...

एनकाउंटर का वीडियो आया सामने:

Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद के बेटे असद और मकसूदन के बेटे गुलाम की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों जमीन पर नीचे पड़े हुए हैं और उनके पास एक बाइक भी पड़ी हुई है. आप भी देखिए वीडियो

13 April 2023 01:48 PM (IST)

मैंने सब कुछ मुख्यमंत्री जी पर छोड़ दिया...

"मैंने सब कुछ मुख्यमंत्री जी पर छोड़ दिया"

Umeshpal Mother: एनकाउंटर को लेकर वकील और राजूपाल मर्डर के गवाह उमेश पाल की मां ने CM योगी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि यह मेरे बेटे के लिए ट्रिब्यूट है. उन्होंने कहा कि मैंने सबकुछ मान्य मुख्यमंत्री जी पर छोड़ दिया है वो जो भी करेंगे ठीक ही करेंगे. 

13 April 2023 01:43 PM (IST)

साल 2005 का है मामला:...

साल 2005 का है मामला:

बता दें कि साल 2005 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अहम गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल के ज़रिए दर्ज कराई गई शिकायत की बुनियाद पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद समेत दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा 9 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

13 April 2023 01:39 PM (IST)

क्या बोले उपमुख्यमंत्री केशव?...

क्या बोले उपमुख्यमंत्री केशव?

Keshav Prasad Maurya on Encounter: असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने यूपी एसटीएप को मुबारकबाद पेश की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,"यूपी STF को बधाई देता हूं, श्री उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था."

13 April 2023 01:28 PM (IST)

सरेंडर करने को कहा गया था...

"सरेंडर करने को कहा गया था"

UP STF: बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से पहले दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा गया था. लेकिन उन्होंने पुलिस की एक ना सुनी और फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई और इसी दौरान दोनों ढेर हो गए. 

13 April 2023 01:27 PM (IST)

विदेशी हथियार हुए बरामद:...

विदेशी हथियार हुए बरामद:

Asad Encounter: अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम दोनों ही उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों शामिल थे. दोनों के सिर पर 5-5 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था. STF ने बताया कि उनके पास से विदेशी तकनीक वाले हथियार भी बरामद हुए हैं. 

13 April 2023 01:25 PM (IST)

झांसी में हुआ एनकाउंटर:...

झांसी में हुआ एनकाउंटर:

Atiq Ahmed Son: अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर का गुलाम का यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया है. दोनों ही काफी अरसे जगह-जगह छुपते फिर रहे थे. लेकिन गुरुवार यानी 13 अप्रैल को उन्हें झांसी में ढेर कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Salaam Tv Digital Team

Salaam Tv Digital Team

सलाम टीवी डिजिटल टीम में देश के नामचीन मीडिया शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षित पत्रकारों का समूह काम करता है, जो पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन करते हुए देश के गरीब, शोषित, वंचित, और हाशिये पर पड़े मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करता है. किसी खबर, समस्या, सुझाव या शिकायत के लिए मेल करें.  mohammad.tabish@India.com   

Read More