)
मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर लगी रोक; 11 को होगी अगली सुनवाई
मथुराः मुस्लिम पक्षकारों के प्रार्थना पत्र पर शाही ईदगाह के अमीन सर्वे पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. मुस्लिम पक्षकारों ने अमीन रिट जारी होने के बाद इसका विरोध किया था. सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट की रूलिंग दाखिल करने के बाद अदालत ने स्टे लगा दिया है. सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक की अदालत ने स्टे दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी.
हिरासत में लिए गए गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है, स्पेशल सीपी, स्पेशल सेल एचजीएस धालीवाल भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे हैं. वह दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहा था.
#WATCH | Detained gangster Deepak Boxer has been brought to Delhi airport from Mexico. Special CP, Special Cell HGS Dhaliwal was also present at the airport.
He was absconding in many cases including the murder of a builder in Delhi's Civil Lines. pic.twitter.com/z5dF3TeiXx
— ANI (@ANI) April 5, 2023
Live Breaking: दिन भर की छोटी व बड़ी खबरें आपतक पहुंचाने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग चला रहे हैं. इस खास लाइव ब्लॉग में हम आपको मुख्तसर अंदाज में दिन भर का अपडेट देते रहेंगे.