ନୂଆଦିଲ୍ଲୀ: ଆମେରିକା ଏବଂ ଇରାନ ମଧ୍ୟରେ ଦୁଇ ସପ୍ତାହ ପାଇଁ ଯୁଦ୍ଧବିରତି ହୋଇଛି। ଇସ୍ରାଏଲ ମଧ୍ୟ ଏହି ଯୁଦ୍ଧବିରତି ପାଇଁ ରାଜି ହୋଇଛି। ପାକିସ୍ତାନ ଦୁଇ ପକ୍ଷ ମଧ୍ୟରେ ମଧ୍ୟସ୍ଥତା କରିବାର ଦାୟିତ୍ୱ ନେଇଛି। ଅର୍ଥାତ୍ ଏକ ସମାଧାନ ପାଇଁ ଆଲୋଚନା ଏପ୍ରିଲ 10 ରେ ଇସଲାମାବାଦରେ ଆରମ୍ଭ ହେବ। ଆମେରିକା ରାଷ୍ଟ୍ରପତି ଡୋନାଲ୍ଡ ଟ୍ରମ୍ପ ଏପ୍ରିଲ 7 ତାରିଖ
Bharat ki Udaan 2.0: ज़ी मीडिया के विशेष कार्यक्रम भारत की उड़ान 2.0 में शिरकत करने आए केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही. इस दौरान उन्होंने दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाइंग का बस का आइडिया दिया है. उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही हवा में चलने वाली बस दिल्ली में चलेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत के दौरान भारत की ऑटो इंडस्ट्री को लेकर सवाल पूछा गया, जो मौजूदा समय में भारत की ताकत और कमजोरी दोनों है.
जो खबर इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह सिर्फ राजनीति की नहीं है बल्कि उस इतिहास की है जिसे बांग्लादेश की कट्टरपंथी जमात या तो भूल चुकी है या जानबूझकर भुला देना चाहती है. 16 और 17 दिसंबर यही वो तारीखें हैं जब भारतीय सेना के कुर्बानियों, भारतीय जवानों के खून और भारत की कूटनीतिक ताकत से बांग्लादेश का जन्म हुआ था. पाकिस्तान के जुल्मों से आजादी मिली. एक नया देश बना. लेकिन आज वही बांग्लादेश उसी भारत के खिलाफ सड़कों पर आग उखलता दिख रहा है. भारत विरोधी नारे, भारतीय उच्च आयोग की तरफ मार्च, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश और खुलेआम धमकियां यह सब अचानक नहीं हुआ.
दुनिया के कई देशों में भूकंप आते रहते हैं और तबाही मचाते हैं. लेकिन कुछ दिनों पहले जब जापान ने संभावित महाभूकंप के बारे में चेतावनी जारी की जिससे 100 फुट ऊंची सुनामी आ सकती थी और विशाल तटीय क्षेत्रों में तबाही मच सकती थी. तब पूरी दुनिया की चिंता बढ़ी और देशों ने इस पर ध्यान दिया. बता दें कि जापान दुनिया के सबसे भूकंप रोधी देशों में से एक है. लेकिन महाभूकंप और सुनामी की इस चेतावनी ने फिर से इस प्रश्न को जन्म दे दिया कि क्या भूकंप की भविष्यवाणी वास्तव में की जा सकती है. जापान के महाभूकंप चेतावनी के बाद तुरंत यह अटकलें लगने लगी कि क्या हिमालय में भी ऐसी ही आपदा आ सकती है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि दुनिया की ताकत तय करने वाला सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है. लेकिन सवाल है कि AI की इस वैश्विक रेस में भारत कहां खड़ा है? स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की Global AI Vibrancy Index 2025 रिपोर्ट के मुताबिक: अमेरिका पहले नंबर पर है, चीन दूसरे नंबर पर और भारत दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत AI देश बन चुका है. इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझेंगे कि AI Power Ranking क्या है? भारत को कौन सा स्कोर मिला और क्यों? अमेरिका और चीन कितने आगे हैं? भारत ने किन विकसित देशों को पीछे छोड़ा? यह रैंकिंग भारत और दुनिया के भविष्य के लिए क्यों अहम है?
लाहौर में जज के चैंबर से दो सेब और एक हैंड वॉश चोरी होने पर दर्ज हुई FIR ने पूरे पाकिस्तान में हलचल मचा दी. इस वीडियो में हम इसी ‘महान चोरी’ पर सैटायर के साथ बात करते हैं- कैसे इतनी छोटी घटना देश में बड़े सवाल उठा देती है. क्या कानून सबके लिए बराबर है? क्या पुलिस सिर्फ ताकतवर लोगों के मामलों में ही तेज होती है? या फिर दो सेब ही पाकिस्तान का सबसे अहम मुद्दा बन गए हैं? इस एक्सप्लेनर में आपको मिलेगा एक मज़ेदार लेकिन जानकारी भरा व्यू, सोशल मीडिया रिएक्शन्स, कानून की बारीकियां और पाकिस्तान के सिस्टम पर सवाल.
बिहार के सीतामढ़ी जिले में 6,700 से ज़्यादा लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं- और चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. नेपाल बॉर्डर से सटे इस इलाके में आखिर HIV के इतने मामले क्यों बढ़ रहे हैं? क्या प्रवासी मजदूर, जागरूकता की कमी और सामाजिक कलंक इस संकट के बड़े कारण हैं? और क्या Lenacapavir (Yeztugo) जैसी नई दवा HIV रोकथाम में game-changer साबित हो सकती है? इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझते हैं कि सीतामढ़ी में HIV के मामले बढ़ने के वास्तविक कारण क्या हैं. कैसे यह बीमारी परिवारों तक पहुंच रही है, नई दवा Yeztugo क्या है और भारत में कब आ सकती है.
सिम हटाई और ऐप बंद, क्या होगा अगर कल सुबह आप उठे और आपका WhatsApp, Telegram या Snapchat कुछ भी ना चले? और उसकी वजह है आपके फोन से निकली एक छोटी सी सिम. जी हां, भारत सरकार ने मैसेजिंग एप्स के लिए बिल्कुल ही नया नियम लागू कर दिया है जिसका नाम है सिम बाइंडिंग. इसका मतलब है कि ऐप तभी चलेगा जब उस मोबाइल में आपकी एक्टिव सिम लगी होगी. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में साइबर फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार का दावा है कि फेक नंबर, स्पैम और क्रॉस बॉर्डर धोखाधड़ी रोकने के लिए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन यह नियम आपकी रोजमर्रा की चैटिंग पेमेंट्स और लॉगिन्स को भी बदलने वाला है.
भारत सरकार ने ‘संचार साथी’ ऐप को हर मोबाइल फोन में अनिवार्य कर दिया है. नया फोन चालू करते ही यह ऐप दिखाई देगा और इसे हटाया या छिपाया नहीं जा सकेगा. यह सीधा CEIR सिस्टम से जुड़ता है, जिससे आपका IMEI ट्रैक होता है, चोरी हुए फोन ब्लॉक किए जा सकते हैं, आपके नाम पर चल रही SIM की जानकारी मिलती है और साइबर fraud की शिकायत भी ऐप से की जा सकती है. लेकिन बड़ा सवाल—क्या यह सिर्फ सुरक्षा है, या आपकी डिजिटल प्राइवेसी पर असर डाल सकता है? इस वीडियो में जानिए संचार साथी ऐप कैसे काम करता है, क्यों अनिवार्य किया गया है, और इससे आपके फोन व डेटा पर क्या असर पड़ेगा.
भारतीय सेना ने साल 1971 के युद्ध में कैसे पाकिस्तान को उसकी हद याद दिलाई थी, इसकी एक और कहानी एक वीर योद्धा की जुबानी सामने आई है. "शौर्य गाथा" में लेफ्टिनेंट जनरल वी.एस. टोंक (पीवीएसएम, एवीएसएम), 6वीं बटालियन राजपूत रेजिमेंट के वीर योद्धा, 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मोर्चे पर अपने अनुभव साझा किया. यह कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि उस साहस और समर्पण की है जिसने इतिहास रचा. Eastern Command के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते हमारे देश के वीर सपूतों की प्रेरक कहानियां सुनाई जाती हैं. इस वीडियो में देखिए ऐसी ही एक वीर गाथा.
PTI के फाउंडर और पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की सेहत के बारे में अफवाहों पर उनकी बहन, नोरीन नियाज़ी ने कहा है कि 'हमें कुछ नहीं पता. वे हमें कुछ नहीं बता रहे हैं, न ही किसी को उनसे मिलने दे रहे हैं. उनकी पार्टी के लोग वहां गए थे क्योंकि उनकी एक मीटिंग तय थी, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. हमें पिछले चार हफ़्तों से उनसे मिलने नहीं दिया गया... हमें पता चला कि भारत में खबर फैल रही है कि उन्हें मार दिया गया है... पुलिस को हमें रोकने का ऑर्डर दिया गया है और, मेरा मानना है, उन्हें हमारे साथ जो चाहे करने की भी इजाज़त दी गई है.
नेपाल ने 100 रुपए के नए बैंक नोट जारी किए हैं, लेकिन इस बार नोट पर छपे नक्शे ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. नए डिजाइन में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि भारत इन इलाकों को अपना क्षेत्र मानता है. इस वीडियो में हम समझेंगे कि नेपाल ने नक्शा क्यों बदला? 2020 के राजनीतिक नक्शे का क्या महत्व है? भारत–नेपाल सीमा विवाद की जड़ क्या है? नए नोट से रिश्तों में क्या नया तनाव पैदा हो सकता है?
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 26/11, पहलगाम, दिल्ली विस्फोट पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले तो मैं सिर्फ दो चार बातें कहना चाहूंगा थैंक यू, थैंक यू, मेरे जैसे हैं स्टेज छोड़ना ही नहीं चाहते. 2611 पहलगांव में आतंकी हमला और हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और इन हमलों में शहादत पाने वाले हमारे वीर सुरक्षा कर्मियों को मेरा सादर नमन. आज देश के बहादुर सिपाहियों और जवानों के लिए मुझे कहा गया है यह चार लाइनें कहना जो बहुत ही खूबसूरत हैं.
भारतीय सेना की साउदर्न कमांड ने राजस्थान के जैसलमेर में ‘एक्सरसाइज मारु ज्वाला’ का आयोजन किया. यह अभ्यास त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ‘त्रिशूल’ के तहत किया गया, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना की संयुक्त भागीदारी रही. इस ड्रिल का उद्देश्य रेगिस्तानी इलाकों में युद्धक क्षमता को परखना और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को मजबूत करना है. अभ्यास के दौरान आधुनिक हथियारों, तकनीक और रणनीतियों का इस्तेमाल किया गया ताकि वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में सैनिकों की तैयारी को बेहतर बनाया जा सके. यह अभ्यास भारत की रक्षा तैयारियों और संयुक्त ऑपरेशनों की क्षमता को दर्शाता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि कबाड़ बेचकर करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं? भारत सरकार ने अक्टूबर 2025 में “विशेष स्वच्छता अभियान 5.0” के तहत सिर्फ़ एक महीने में 800 करोड़ रुपये की कमाई की और साथ ही 2.32 करोड़ स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस खाली कराया. इस वीडियो में जानिए कि कैसे मंत्रालयों और विभागों ने अपने दफ़्तरों से पुराना कबाड़ हटाया, क्या-क्या बेचा गया और कहाँ से आई इतनी बड़ी रकम, और आप अपने घर में कबाड़ को कमाई में कैसे बदल सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक, सुरक्षा एजेंसियों की तेज कार्रवाई और तकनीकी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारत की जंग जारी है. आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई लगातार जारी है. जम्मू से लेकर गुजरात तक, घाटियों से लेकर समुद्र तट तक... भारत की सुरक्षा एजेंसियां आज एक ही लक्ष्य पर हैं. देश से आतंकवाद का पूर्ण सफाया. इस वीडियो में जानें हाल की बड़ी कार्रवाइयां... इंटेलिजेंस-टेक्नोलॉजी की भूमिका, कानूनी कदम और जनता-स्तर के प्रयास.
कभी सोचा है कि अगर अंतरिक्ष का एक छोटा सा कचरा किसी स्पेसशिप से टकरा जाए तो क्या हो सकता है? चीन के तियानगोंग स्पेस स्टेशन के साथ यही हुआ है — और अब सवाल उठ रहा है. क्या चीन का Space Dream खत्म होगा? 5 नवंबर 2025 को चीन के शेंझोउ-20 मिशन से जुड़े स्पेसक्राफ्ट को Space Debris ने टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्पेसशिप का हीट शील्ड खराब हो गया. और अब तीनों Astronauts 400 किलोमीटर ऊपर तियानगोंग स्टेशन में फंसे हैं. NASA की रिपोर्ट कहती है — Orbit में 27,000 से ज़्यादा बड़े मलबे के टुकड़े घूम रहे हैं, जो 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से चलते हैं.
अमेरिका ने 5 नवंबर 2025 को कैलिफोर्निया के Vandenberg Air Force Base से मिनटमैन-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल बिना परमाणु वारहेड के लॉन्च हुई, लेकिन इसका असली मकसद अमेरिका की न्यूक्लियर डिटरेंस और मिसाइल की सटीकता की पुष्टि करना है. इस वीडियो में हम जानेंगे मिनटमैन-3 मिसाइल का इतिहास और ताकत, अमेरिका बार-बार ऐसे परीक्षण क्यों कर रहा है. यह दुनिया की सुरक्षा और हथियारों की होड़ पर क्या असर डाल सकता है. LGM-35A Sentinel और अमेरिका के भविष्य के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स, मिसाइल लॉन्च की पूरी कहानी और राजनीतिक संदेशों का विश्लेषण.
अमेरिका, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, पिछले 36 दिनों से सरकारी शटडाउन की मार झेल रहा है. 14 लाख सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं, हवाई उड़ानें रद्द हो रही हैं और देश को अब तक 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है. इस वीडियो में हम जानेंगे कि शटडाउन क्यों हुआ और इसका कारण क्या है. हेल्थकेयर सब्सिडी को लेकर सीनेट में राजनीतिक विवाद चल रहा है. शटडाउन का असर सरकारी कर्मचारियों, हवाई यातायात और फूड सप्लाई पर है. क्या अमेरिका का “सबसे ताकतवर देश” फिर से खुद को ठप करता रहेगा? देखिए और समझिए कि जब राजनीति ठहर जाती है, तो आम लोगों पर इसका क्या असर होता है.
सोचिए एक दुश्मन अब हमारे बॉर्डर के पार नहीं बल्कि हमारे बीच बैठकर साजिश रच रहा है. राजस्थान, जोधपुर, सांचौर, जैसलमेर. सुबह होते ही वह सन्नाटा टूट गया जब एटीएस, आईबी और एनआईए की टीमें एक साथ आई. यह कोई रूटीन रेड नहीं थी. यह एक बड़ी काउंटर टेरर स्ट्राइक थी. छह लोग हिरासत में लिए गए जिनमें तीन मौलवी भी थे और बरामद हुए मोबाइल, दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रांजैक्शंस. जांच से जो पोलंड बना वह चौंकाने वाला था. विदेशी फंडिंग के चैनल यूएई, ओमान और यहां तक कि पाकिस्तान तक जुड़े पैसों का रास्ता मदरसों और एनजीओ के माध्यम से आतंकी नेटवर्क तक पहुंच रहा था.
क्या 2026 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? क्या सच में रूस से उठेगा एक ऐसा नेता जो पूरी दुनिया की दिशा बदल देगा? इस वीडियो में हम बात बता रहे हैं बाबा वेंगा की उन रहस्यमयी भविष्यवाणियों के बारे में, जिन्होंने फिर से पूरी दुनिया को डरा दिया है. बाबा वेंगा- जिन्हें बाल्कन की नोस्ट्रेदमस कहा जाता है. साल 1911 में बुल्गारिया में जन्मी और 1996 में दुनिया को अलविदा कहने वाली इस भविष्यवक्ता ने 9/11 हमले, सोवियत संघ के विघटन जैसी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी. अब उनकी साल 2026 की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं.
इमेजिन करो डूबते सूरज की आखिरी किरणें और नदी के किनारे लाखों दिए जल रहे हैं. महिलाएं खड़ी हैं पानी में, हाथ जोड़कर किसी अनसीन शक्ति से कुछ मांग रही हैं. यह शक्ति कौन है? और क्यों? हर साल लोग 36 घंटे भूखे प्यासे रहकर इनसे वरदान मांगते हैं. छठ मैया को कहते हैं सूर्य देव की बहन जिनका नाम है उषा यानी सुबह की पहली किरण. वैदिक ग्रंथों में इन्हें जीवनदायनी शक्ति माना गया है. इनकी पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन होती है. मान्यता है कि यह देवी संतान सुख, स्वास्थ्य और घर में सुख समृद्धि देती है. इसीलिए लोग इनसे सीधे जुड़ते हैं.