)
कल 11:30 बजे बिहार के कैबिनेट का विस्तार होगा
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. इसके नतीजे में एक आम नागरिक घायल हो गया है.
तेलंगाना में टीआरएस और भाजपा कार्यकर्ता आप में भिड़ गए हैं. भाजपा यहां प्रजा संग्राम यात्रा के निकाल रही थी तभी यह भिडंत हुई.
बांग्लादेश के ढाका के चौक बाजार इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में 6 लोगों मरने की खबर सामने आ रही है.
श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में घायल एक स्थानीय पुलिस कांस्टेबल की सोमवार को मौत हो गई. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर कहा, पुलिस कर्मी सी.टी. सरफराज अहमद, जो बटोटे रामबन के निवासी थे, और कल एक एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए थे, आज दम तोड़ दिया और शहीद हो गए. हम शहीद को कर्तव्यों के निर्वहन पर उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं.
तेलंगाना के खम्मम जिले के तेलदारपल्ली में सोमवार को सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के एक नेता की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया.
राजस्थान के जालोर जिले में एक दलित छात्र की टीचर के ज़रिए पिटाई करने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां अपोज़ीशन में मौजूद भाजपा कांग्रेस को घेर रही है, वहीं अब कांग्रेस का खेमा भी इसके विरोध में उतर रहा है. बारां जिले के अटरू से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है.
आज पूरे देश में जश्ने आजादी की धूम है. इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी पैदल मार्च कर रही है. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी की 'आजादी गौरव यात्रा' के तहत गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
"सलमान रुश्दी पर हुए हमले में ईरान का हाथ नहीं"
लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर ईरान ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. तेहरान की तरफ से एक बयान जारी किया गया है और खुद को इस घटना से अलग कर लिया है.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के इंदौर से बुरी खबर सामने आ रही है. एक खबर के मुताबिक यहां दो पक्षों में विवाद के बम फटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादा किया था. अब सरकार में आने के बाद उनसे नौकरी वाले सवाल पूछे जा रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐलान करते हुए कहा कि हम 10 लाख के अलावा 10 लाख और नौकरियों का अन्य तरीकों से इंतेजाम करेंगे.
आज देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांट मना रहा है. इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह आज दिल्ली में बैदल मार्च निकालेगी. कांग्रेस सुबह 11.30 बजे पार्टी मुख्यालय से 30 जनवरी मार्ग तक पैदल शांति मार्च निकालेगी.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से बचना भी जरूरी है. हमें भ्रष्टातार से हर हाल में लड़ना होगा. देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली चुनौती – भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती – भाई-भतीजावाद, परिवारवाद. भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा. हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं.
भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा. हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं.
हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक रिसर्च के लिए भरपूर मदद मिले. इसलिए हम स्पेस मिशन, Deep Oce#IndiaAt75an Mission का विस्तार कर रहे हैं. स्पेस और समंदर की गहराई में ही हमारे भविष्य के लिए जरूरी समाधान हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारे नौजवान हैं, जो आज नई नई खोज के साथ दुनिया के सामने आ रहे हैं. गुलामी की मानसिकता को हमें तिलांजली देनी पड़ेगी, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिताब में कहा कि मुल्क 5 जी की तरफ बढ़ रहा है और आज 75 वर्ष बाद मेड इन इंडिया गन से सलामी दी गई है. डिजिटल क्रांति से नया विश्व बन रहा है. इसके अलावा पीएम ने कहा- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान.
हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं. हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं. हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हर महिला का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि नारी का अपमान किया जाना ठीक नहीं. नारी के सम्मान में ही राष्ट्र का गौरव है. बेटा-बेटी को एक समान मानना होगा.
पीएम मोदी ने अपने खिताब में कहा कि कोरोना के दौरान दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी लेकिन उस वक्त भारत के लोगों ने 200 करोड़ डोज लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया. इसलिए औरों की तरह दिखने की कोशिश नहीं करनी है. जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे, तभी तो ऊंचा उड़ेंगे.
पीएम मोदी ने अपने खिताब का आगाज़ करते हुए,"मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. न सिर्फ हिंदुस्तान का हर कोना, लेकिन दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाला विश्व के हर कोने में ये हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक लाल किले पर 9वीं बार झंडा फहरा दिया है. इससे पहले वहां मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया.
Delhi | PM Narendra Modi hoists the National Flag at Red Fort on the 76th Independence Day pic.twitter.com/3tzFBvWuOe
— ANI (@ANI) August 15, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
Delhi | PM Modi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on the 76th Independence Day pic.twitter.com/1UFpkoVoAR
— ANI (@ANI) August 15, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 अगस्त यानी आज़ादी के पावन पर्व पर अपने घर पर झंडा फहराया.
Defence Minister Rajnath Singh hoists national flag at his residence in Delhi on the occasion of #IndependenceDay pic.twitter.com/8Vu0X0l9S0
— ANI (@ANI) August 15, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से खिताब करेंगे. पीएम मोदी आज 9वीं बार लाल से झंडा फहराएंगे. इस दौरान वहां हजारों की तादाद में लोग मौजूद होंगे. सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर प्रधानमंत्री राज घाट पहुंचेंगे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के बाद वो लाल किले के लिए निकलेंगे.