Live Now

Live Breaking: उत्तर प्रदेश के बलिया में छात्रा से अश्लील बातें करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Breaking News: यह लाइव ब्लॉग ब्रेकिंग खबरों को आप तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इसमें हम आपको ब्रेकिंग खबरें मुख्तसर अंदाज में देंगे. देश, दुनिया, सिनेमा स्पोर्ट्स और कई तरह की खबरों को डिटेल में पढ़ने के लिए आप zeesalaam.in पर जाएं.

Live Breaking: उत्तर प्रदेश के बलिया में छात्रा से अश्लील बातें करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
30 January 2023 11:54 AM (IST)

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह ...

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह 

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ-साथ सर्द रही. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. सोमवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

30 January 2023 11:50 AM (IST)

प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज...

प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का 12वीं कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर अश्लील बातें करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के ‘राम ध्यान इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य राम नारायण यादव का एक कथित ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें प्रधानाचार्य को विद्यालय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा से अश्लील बातें करते सुना जा सकता है.

30 January 2023 10:24 AM (IST)

दरगाह अजमेर शरीफ में भेड़े दो गुट...

दरगाह अजमेर शरीफ में भेड़े दो गुट

राजस्थान के अजमेर में मैजूद ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जायरीन और खादिम भिड़ गए. दोनों गुटों के दरमियान जमकर मारपीट हुई. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लात घूंसे चलाए. इन दिनों सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स चल रहा है. ऐसे में विवादित नारे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. पुलिस के दखल से मामले को शांत कराया गया.

30 January 2023 09:06 AM (IST)

तिरंगा ले जा रहे भारतीयों पर हमला...

तिरंगा ले जा रहे भारतीयों पर हमला

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तिरंगा ले जा रहे लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया. हमले में 5 लोग जख्मी हो गए हैं. बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि खालिस्तानी समर्थक भारतीय झंडा ले जा रहे कुछ लोगों पर हमला कर रहे हैं.

30 January 2023 07:05 AM (IST)

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी...

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी

पाकिस्तान आर्थिंक मंदी के बुरे दौर से गुजर रहा है. यहां लोगों को खाने पीने की चीजों की दिक्कत हो रही है. ऐसे में यहां सरकार ने अवाम पर एक और मुसीबत डाल दी है. वह हैं पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी. पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 35 रुपये तक का इजाफा कर दिया है. इससे यहां पेट्रोल 249 रुपये और डीजल 262 रुपये लीटर बिकने लगा है.

30 January 2023 06:07 AM (IST)

अहमद मुर्तजा की सजा का आज हो सकता है ऐलान...

अहमद मुर्तजा की सजा का आज हो सकता है ऐलान

गोरखपुर मंदिर पर हमले के मुल्जिम अहमद मुर्तजा को एनआईए-एटीएस की अदालत ने दोषी करार दिया है. आज उनकी सजा का ऐलान हो सकता है. इस मामले में 4 अप्रैल 2022 को एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी के जवान पर मुल्जिम ने बाकें से हमला कर दिया था, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Siraj Mahi

Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा इन्हें घूमना और खाना बनाना पसंद है.

Read More