Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2135904
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबिहार में महागठबंधन को लगा झटके पर झटका; अब तक 7 विधायकों ने बदला पाला

बिहार में महागठबंधन को लगा झटके पर झटका; अब तक 7 विधायकों ने बदला पाला

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद राजद को झटके पर झटका लग रहा है. अब तक राजद के 5 विधायकों ने पाला बदल लिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

बिहार में महागठबंधन को लगा झटके पर झटका; अब तक 7 विधायकों ने बदला पाला

Bihar News: बिहार में महागठबंधन को झटके पर झटका लग रहा है. अभी तक महागठबंधन के 7 विधायकों ने NDA का दामन थाम लिया है. राजद के विधायक भरत बिंद ने आज यानी 1 मार्च को NDA का दामन थाम लिया है. भरत बिंद बिहार के भभुआ विधानसभा सीट से विधायक है. अब तक राजद के 5 विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है और एनडीए खेमे में शामिल हो गए है. 

इतना ही नहीं नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद कांग्रेस के दो विधायकों ने भी पाला बदल लिया है. कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. 

राजद के 5 विधायकों ने छोड़ा साथ
वाजेह हो की नीतीश कुमार ने बीते दिनों पाला बदलकर बीजेपी गठबंधन में शामिल हो गए थे, जिसके बाद 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी. इसके बाद से ही राजद के विधायकों ने पाला बदलना शुरू कर दिया था. जिस दिन नीतीश कुमार को बहुमत शाबित करना था, उसी दिन रादज के तीन विधायक, चेतन आनंद, प्रहलाद यादव, और वीना देवी ने भी पाला बदल लिया था. इसके बाद धीरे-धीरे पार्टी के दो विधायक संगीता देवी और भरत बिंद ने भी पाला बदल लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल
वहीं, 27 फरवरी को बिहार में कांग्रेस के 2 और राजद के 1 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. सूबे के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी ने इन विधायकों को पार्टी में शामिल किया था. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. जिससे महागठबंधन को झटका लगा है. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news