Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2526935
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMaharashtra Result 2024: कुछ तो गड़बड़ है, नतीजे देखकर बोले संजय राउत

Maharashtra Result 2024: कुछ तो गड़बड़ है, नतीजे देखकर बोले संजय राउत

Maharashtra Assembly Result 2024: महाराष्ट्र असेंबली चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं और इस सब के बीच शिवसेना लीडर संजय राउत का बयान आया है. पूरी खबर पढ़ें.

Maharashtra Result 2024: कुछ तो गड़बड़ है, नतीजे देखकर बोले संजय राउत

Maharashtra Assembly Result 2024: महाराष्ट्र असेंबली के नतीजे साफ होने लगे हैं. बीजेपी+ 220 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अघाड़ी केवल 54 सीटों पर आगे है. इस सब के बीच शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद संजय राउत का कहना है कि यह जनता का फैसला नहीं है, कुछ तो गड़बड़ है.

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत का कहना है कि मायुति ने पूरी मशीनरी पर कब्जा कर लिया है. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है औक शिंदे के कैंडिडेट कैसे जीत सकते हैं. संजय राउत ने कहा कि दो दिन पहले अडानी के खिलाफ फ्रॉड मामले में अरेस्ट वारंट निकला था, रिश्वत का केस, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपये दिए गए. इससे बीजेपी की पोल खुल गई. संजय ने कहा कि महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है. हमने इसका विरोध किया है कि हम राष्ट्र को अडानी की जेब में नहीं जाने देंगे.

महाराष्ट्र के नताइज पर क्या बोले संजय

संजय राउत ने कहा कि इस तरह के नतीजों को महाराष्ट्र के ऊपर लादा गया है. इस राज्य की जनता का मन हमें मालूम है और यह हो नहीं सकता है. लाडली बहन योजना पर किए गए सवाल पर राउत ने कहा कि यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं. हमें मालूम है कि यहां क्या है, ये जो फैसला आया है, वो जनता का फैसला नहीं हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने आगे कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने कुछ ऐसा ही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए. इस बार भी उन्होंने यही रणनीति महाराष्ट्र में भी अपनाई है कि विधानसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं रहेगा. ये हमेसा बीजेपी की ही रणनीति है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news