Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1622200
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महबूबा मुफ्ती ने मंदिर खोले जाने का किया स्वागत

शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महबूबा मुफ्ती ने मंदिर खोले जाने का किया स्वागत

हाल ही में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में मौजूद एक मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था. अब महबूबा मुफ्ती ने कुपवाड़ा में एक मंदिर के खुलने का स्वागत किया है.

शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महबूबा मुफ्ती ने मंदिर खोले जाने का किया स्वागत

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू व कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास (LoC) शारदा देवी मंदिर के खुलने का स्वागत किया है. इस मौके पर जम्मू व कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने क्रॉस-एलओसी व्यापार के फिर से शुरू होने की उम्मीद भी जताई.

कश्मीरी पंडित कर रहे थे इंतेजार

महबूबा मुफ्ती ने मीडियाकर्मियों से कहा कि "यह बहुत अच्छा है. हम हमेशा से कह रहे हैं कि हमें चीजों को सुलझाना चाहिए. शारदा मंदिर का खोला जाना बहुत अच्छा है. यह ऐसी चीज है जिसके लिए कश्मीरी पंडित बहुत दिनों से इंतेजार कर रहे थे, वह चाहते थे कि यह खोला जाए."

Add Zee News as a Preferred Source

अमित शाह ने किया उद्घाटन

इसी दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उत्तर कश्मीर के कारनाह सेक्टर में शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया. महबूबा मुफ्ती ने मंदिर के खुलने पर यह उम्मीद जताई कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पाबंदी नहीं होगी, बल्कि इसमें और लोगों का इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पाई-पाई जोड़ अपने सपने को पूरा करना; बोरा ले जा रहे इस युवक से पूछिए

कारोबार भी खोला जाए

महबूबा मुफ्ती ने उरी-मुजफ्फराबाद और पुंछ-रावलकोट मार्गों पर नियंत्रण रेखा के पार निलंबित व्यापार का जिक्र करते हुए कहा कि "मैं उम्मीद करती हूं कि मुजफ्फराबाद रोड और रावलकोट रोड के दरमियान जो कारोबार शुरू हुआ था, वह दोबारा खोला जाएगा."

शिवलिंग पर किया था जलाभिषेक

ख्याल रहे कि इससे पहले महबूबा मुफ्ती इसी महीने में पूंछ जिले में पहुंचकर एक मंदिरा का निरीक्षण किया था. इसके बाद मंदिर में ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था. इस पर कई मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा था कि महबूबा मुफ्ती इस्लाम से खारिज हो गई हैं. इस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि वह इस मामले में ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news