Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam807647
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमां ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में पलट गया मामला

मां ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप, जांच में पलट गया मामला

दरअसल, 5 दिसंबर को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था. महिला का इल्ज़ाम था कि उसकी बेटी को 2 शख्स 'लव जिहाद' में फंसाकर जबरन मज़हब तब्दीली करा रहे हैं.

मां ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप, जांच में पलट गया मामला

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 'लव जिहाद' का अजीब मामला सामने आया है. जिले के कांठ थाने में पहले मां ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी बेटी को 'लव जिहाद' में फंसाकर लव जिहाद कराया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मुल्ज़िमों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया लेकिन मंगल को केस में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने लड़की की मांग के बाद उसके शौहर राशिद के घर भेज दिया.  

तबलीगी जमात से जुड़े 36 विदेशियों को मिली राहत, अदालत ने किया बाइज्ज़त बरी

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 5 दिसंबर को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था. महिला का इल्ज़ाम था कि उसकी बेटी को 2 शख्स 'लव जिहाद' में फंसाकर जबरन मज़हब तब्दीली करा रहे हैं. इसकी बुनियाद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों मुल्ज़िमों को जेल भी भेज दिया. वहीं, लड़की को नारी निकेतन भेज दिया. पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की उम्र 22 साल है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम महिला ने गरीब स्टूडेंट्स को मुफ्त में बांटे लैपटॉप, देखिए VIDEO

शौहर और जेठ को छोड़ने की अपील
नारी निकेतन जाने के बाद लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मेडिकल रिपोर्ट से पता चला की महिला प्रेग्नेंट है. साथ ही उसके हमल (गर्भ) में पल रहा बच्चा महफूज़ है. हालांकि लड़की को ब्लीडिंग (माहवारी) हुई थी. इस पर लड़की ने नारी निकेतन पर उसे प्रताड़ित करने और उसका इलाज न कराए जाने का इल्ज़ाम लगाया है. साथ ही अपने शौहर और जेठ को छोड़ने की गुहार पुलिस से लगाई है.

आंख, बाल और खून की इन बीमारियों समेत कई मसलों का हल हैं भीगे काले चने

महिला का बयान दर्ज
पुलिस ने ना सिर्फ लड़की का मेडिकल कराया, बल्कि उसका अदालत में आर्टिकल 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया है. वहीं, राशिद की मां का कहना है कि 'लव जिहाद' जैसा कोई भी मामला नहीं है. उनके बेटे ने लव मैरिज की है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news