Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2253215

"अगर हों कच्चे घरोंदों में आदमी आबाद, तो एक अब्र भी सैलाब के बराबर है"

Obaidullah Aleem Poetry: उबैदुल्लाह अलीम की शायरी बहुत ही सादा लफ्जों में है. वह भारत में पैदा हुए बाद में पाकिस्तान चले गए. यहां हम पेश कर रहे हैं उनके बेहतरीन शेर

"अगर हों कच्चे घरोंदों में आदमी आबाद, तो एक अब्र भी सैलाब के बराबर है"

Obaidullah Aleem Poetry: उबैदुल्लाह अलीम उर्दू के बेहतरीन शायर हैं. उनकी पैदाइश भोपाल में हुई. लेकिन बाद में उनका परिवार पाकिस्तान चला गया. ओबैदुल्लाह ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की और बाद में वह एक निर्माता के रूप में टेलीविजन से जुड़ गए. साल 1978 में वह अहमदिया मुस्लिम समुदाय का सदस्य हो गए. अहमदी होने की वजह से उनके खिलाफ जारी किए गए एक आदेश के बाद उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा. 1974 में उनकी शेर-ओ-शायरी की पहली किताब 'चांद चेहरा सितारा आंखें' छपकर आई. 'वीरन सराय का दिया' 1986 में प्रकाशित हुई. उन्हें एडमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो पाकिस्तान में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है.

ख़्वाब ही ख़्वाब कब तलक देखूँ 
काश तुझ को भी इक झलक देखूँ 

आँख से दूर सही दिल से कहाँ जाएगा 
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा 

Add Zee News as a Preferred Source

जवानी क्या हुई इक रात की कहानी हुई 
बदन पुराना हुआ रूह भी पुरानी हुई 

ज़मीन जब भी हुई कर्बला हमारे लिए 
तो आसमान से उतरा ख़ुदा हमारे लिए 

जो दिल को है ख़बर कहीं मिलती नहीं ख़बर 
हर सुब्ह इक अज़ाब है अख़बार देखना 

जो दिल को है ख़बर कहीं मिलती नहीं ख़बर 
हर सुब्ह इक अज़ाब है अख़बार देखना 

दुआ करो कि मैं उस के लिए दुआ हो जाऊँ 
वो एक शख़्स जो दिल को दुआ सा लगता है 

अज़ीज़ इतना ही रक्खो कि जी सँभल जाए 
अब इस क़दर भी न चाहो कि दम निकल जाए 

अब तो मिल जाओ हमें तुम कि तुम्हारी ख़ातिर 
इतनी दूर आ गए दुनिया से किनारा करते 

हज़ार तरह के सदमे उठाने वाले लोग 
न जाने क्या हुआ इक आन में बिखर से गए 

बड़ी आरज़ू थी हम को नए ख़्वाब देखने की 
सो अब अपनी ज़िंदगी में नए ख़्वाब भर रहे हैं 

ज़मीं के लोग तो क्या दो दिलों की चाहत में 
ख़ुदा भी हो तो उसे दरमियान लाओ मत 

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news