Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1565321
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंतेजी से हिंदुस्तान छोड़ रहे लोग, 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने छोड़ा भारत, देखिए पूरी लिस्ट

तेजी से हिंदुस्तान छोड़ रहे लोग, 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने छोड़ा भारत, देखिए पूरी लिस्ट

Indian Citizenship: साल 2022 में भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा 2020 में सबसे लोगों ने भारत छोड़ा. 

तेजी से हिंदुस्तान छोड़ रहे लोग, 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने छोड़ा भारत, देखिए पूरी लिस्ट

Indian Citizenship: केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पार्लियामेंट में भारत छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता लेने वालों की डिटेल जानकारी दी है. इस दौरान ने उन्होंने UPA और NDA दोनों सरकारों के आंकड़े जारी किए हैं. प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मेंत्री ने बताया साल 2022 में सबसे ज्यादा हिंदुस्तानियों देश छोड़ा है. इसके अलावा 2020 ऐसे वर्ष था जब भारत छोड़ने वालों की तादाद अन्य वर्षों के मुकाबले में सबसे कम थी. 

उन्होंने बताया कि साल 2022 में सबसे ज्यादा भारतीयों ने दूसरे देश की नागरिकता हासिल की है. आंकड़ों के मुताबिक 2022 में 2 लाख 25 हजार 620 शहरियों ने इस भारत छोड़ा. इसके अलावा 2021 में 1 लाख 63 हजार 370 लोगों ने, 2020 में 85 हजार 256 लोगों ने, 2019 में 1 लाख 44 हजार 17 लोगों ने 2018 में 1 लाख 34 हजार लोगों ने भारत छोड़ा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 16 लाख से ज्यादा हिंदुस्तानी भारत छोड़कर दूसरे देश की नागरिकता हासिल कर चुके हैं. 

➤ 2015- 1,31,489
➤ 2016- 1,41,603
➤ 2017- 1,33,049
➤ 2018- 1,34,561
➤ 2019- 1,44,017

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर UPA की सरकार के दौरान के आंकड़े भी जारी किए. उन्होंने बताया कि साल 2011 से अब तक के डेटा के मुताबिक 16 लाख 63 हजार 440 लोगों ने हिंदुस्तान की नागरिकता छोड़ी. 

➤ 2011 में 1 लाख 22 हजार 819, 
➤ 2012 में 1 लाख 20 हजार 923
➤ 2013 में 1 लाख 31 हजार 405 
➤ 2014 में 1 लाख 29 हजार 328 

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news