जम्मू कश्मीर में ढहा सुरंग का एक हिस्सा, 10 मजदूर मलबे में फंसे, कई ज़ख्मी, बचाव अभियान जारी
Advertisement

जम्मू कश्मीर में ढहा सुरंग का एक हिस्सा, 10 मजदूर मलबे में फंसे, कई ज़ख्मी, बचाव अभियान जारी

Jammu Tunnel Collapseजानकारी के मुताबिक, सुरंग में फंसे लोग निरीक्षण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एम्बुलेंस भेजी गयी हैं.

जम्मू कश्मीर में ढहा सुरंग का एक हिस्सा, 10 मजदूर मलबे में फंसे, कई ज़ख्मी, बचाव अभियान जारी

बनिहाल/जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से चार लोग घायल हो गए और कई दूसरे फंस गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक करीब 10 मजदूर मलबे में फेंसे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि गुरुवार को खूनी नाले पर सुरंग का आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया. पुलिस तथा सेना ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान चलाया. अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को मलबे से निकाला गया है,चारों घायल हैं तथा कई अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- 3 मंदिर मांगे थे लेकिन अब सारे वापस लेंगे

उन्होंने बताया कि सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. उन्होंने बताया कि रामबन के उपायुक्त मस्सरतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सुरंग में फंसे लोग निरीक्षण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एम्बुलेंस भेजी गयी हैं.

ये भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव और बेटी के खिलाफ एक्शन में CBI, इस मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी

Zee Salaam Live TV:

Trending news