Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1614560
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंराजस्थान में बनेंगे 19 नए जिले, इन जिलों को काट कर बनाए गए नए डिस्ट्रिक्ट

राजस्थान में बनेंगे 19 नए जिले, इन जिलों को काट कर बनाए गए नए डिस्ट्रिक्ट

राजस्थान सरकार ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 19 जिले बनाए जाएंगे. जयपुर को चार जिलों में बांटा गया है.

राजस्थान में बनेंगे 19 नए जिले, इन जिलों को काट कर बनाए गए नए डिस्ट्रिक्ट

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य को 19 नए जिलों की सौगात दी है. अशोक गहलोत ने वित्त विधेयक 2023 पर बात करते हुए इसका ऐलान किया है. इससे पहले राजस्थान में 31 जिले थे. लेकिन अब यहां 50 जिले हो जाएंगे. इसी तरह से राजस्थान में मंडलों की तादाद 7 से बढ़कर 10 हो गई है. राजस्थान की राजधानी जयपुर को चार जिलों में बांटा गया है. इसमें जयपुर उत्तर और दक्षिण में बांटा गया है. इसके साथ ही इसमें दूदू और कोटपूतली नाम के दो और जिले बनाए गए हैं. 

ये हैं राजस्थान के नए जिले
"अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुरसिटी, जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और भीलवाड़ा का शाहपुरा"

यह भी पढ़ें: 5 दिन और बढ़ी मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड, लेकिन कोर्ट ने दी ये इजाजत

Add Zee News as a Preferred Source

इसलिए किए गए जयपुर के चार जिले

जानकारों की मानें तो जयपुर को तोड़कर नए जिले बनाने के पीछे चुनावी रणनीति है. अब तक जयपुर नगर निगम हैरिटेज में कांग्रेस का कब्जा है. जबकि ग्रेटर में भाजपा का दबदबा है. आने वाले वक्त में हैरिटेज में फिर से कांग्रेस जीते इसलिए जयपुर को चार भागों में बांटा गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि जयपुर उत्तर और बाहरी क्षेत्र को जयपुर दक्षिण में शामिल किया जा सकता है. हालांकि इससे पहले सरकार गजट नोटिफिकेशन के जरिए इलाकों का बंटवारा करेगी. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news