Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1622552
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRamadan 2023: पेट ही नहीं, आंख, कान और जबान का भी होता है रोजा, जानें किन चीजों से टूटता है

Ramadan 2023: पेट ही नहीं, आंख, कान और जबान का भी होता है रोजा, जानें किन चीजों से टूटता है

Ramadan 2023: रमजान का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन सी चीजें हैं जिनसे रोजा टूट जाता है और वह कौन सी चीजें हैं जिनसे रोजा नहीं टूटता है.

Ramadan 2023: पेट ही नहीं, आंख, कान और जबान का भी होता है रोजा, जानें किन चीजों से टूटता है

Ramadan 2023: रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है. इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं. हैदराबाद के मौलाना मुजम्मिल अहमद सिद्दीकी जो कि हैदराबाद की मस्जिद कूए बैग के खतीब हैं ने बताया कि रमजान का महीना बहुत बरकतों वाला है. इस महीने में अल्ला अपनी रहमतें नाजिल करता है. 

आंख, कान और नाक का रोजा
मौलाना मुजम्मिल के मुताबिक रमजान के महीने में सिर्फ पेट का ही रोजा नहीं होता है बल्कि जबान, आंख और कान की भी रोजा होता है. मौलाना बताते हैं. रोजा रह कर बुरे कामों से बचना चाहिए. रमजान में जबान का रोजा होता है इसलिए अपनी जबान किसी को गाली नहीं देनी चाहिए. आंखों का रोजा होता है इसलिए आंखों से गलत चीजों को नहीं देखना चाहिए. कानों का भी रोजा होता है इसलिए कानों से किसी की बुराई या गलत चीज नहीं सुननी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023 Moon, Saudi Arabia Ramadan Moon: भारत में नहीं नजर आया चांद, कल नहीं शुक्रवार को रखा जाएगा पहला रोजा

Add Zee News as a Preferred Source

किन चीजों से रोजा टूट जाता है?
मौलाना मुजम्मिल कहते हैं कि अगर जानबूझ कर खा लिया हो, बीड़ी-सिगरेट पिया हो, पान-तंबाकू खाया हो, शकर या इस जैसी कोई चीज मुंह में रखे जो घुल जाती हो, रोजा रह कर दांत उखड़वाया और उसका खून हलक के नीचे उतर गया, कुल्ली करते वक्त पानी हलक में चला गया, औरत के साथ रिश्ता कामय किया तो इन चीजों से रोजा टूट  जाता है.

किन चीजों से रोजा नहीं टूटता है?
मौलाना मुजम्मिल बताते हैं कि अगर आप रोजा रहते हुए भूल से कुछ खा लेते हैं, अगर आपके हलक में गर्द व गुबार चला जाता है, अगर आप नहा रहे हैं और आपके कान में पानी चला जाता है, ऐहतलाम हो जाता है, उल्टी हो जाती है, ऐसा इंजेक्शन लगवाना जो सीधे दिमाग में या पेट में नहीं पहुंचता है, मिसवाक करना, खुशबू लगाना और आंख में दवा या सुर्मा लगाना. इन सबसे रोजा नहीं टूटता है.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news