Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1634264
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRamazan Special: क्या है सेहरी, रोजे से पहले इसे करना क्यों बताया गया है ज़रूरी?

Ramazan Special: क्या है सेहरी, रोजे से पहले इसे करना क्यों बताया गया है ज़रूरी?

What is Sehri? रमजान में रोजे रखने से पहले सेहरी खाई जाती है. इसे सूरज निकलने से पहले खाया जाता है. इस्लाम में सेहरी की बहुत फजीलत बताई गई है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Ramazan Special: क्या है सेहरी, रोजे से पहले इसे करना क्यों बताया गया है ज़रूरी?

What is Sehri? रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. रमजान में जो लोग रोजा रहते हैं वह सेहरी व इफ्तारी करते हैं. दिन भर रोजा रखने से पहले सेहरी की जाती है. सुबह सूरज निकलने से पहले खाने पीने की जो चीजें खाई जाती हैं उसे सेहरी कहा जाता है. इस्लाम में सेहरी खाने को जरूरी बताया गया है. इससे रोजा रहने में आसानी होती है. पूरे दिन जिस्म में ताकत बनी रहती है.

जरूरी है सेहरी

कुछ लोग सहेरी नहीं करते हैं. वह रात को ही खा पीकर सो जाते हैं. या आधी रात को खाते हैं जो कि गलत है. इस बारे में प्रोफेट मोहम्मद स0 फरमाते हैं कि "हमारे और अहले किताब के रोजे के दरमियान फर्क करने वाली चीज सेहरी का खाना है." यानी मुसलमान सेहरी खाकर रोजा रखते हैं जबकि अहले किताब सेहरी नहीं खाते हैं. इसलिए सेहरी खाना जरूरी है चाहे एक खजूर या ए घूंट पानी ही पिया जाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

सेहरी में खाएं ये चीजें

सेहरी खाने के कुछ आदाब भी हैं. माना जाता है कि सेहरी में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे जिस्म में ताकत बनी रही. इसके लिए बताया जाता है कि मौसमी फल, ड्राई फ्रूट और डेयरी प्रॉडक्ट जैसे दूध दही पर ज्यादा तवज्जो दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023: क्या है इफ्तार, किसी को इफ्तार कराने पर कितना है सवाब?

सेहरी में खाएं मौसमी फल

सेहरी में मौसम के ऐतबार से खाना खाना चाहिए. अगर गर्मी के दिनों में रोजे पड़ रहे हैं तो आपको ऐसी जीजें खानी चाहिए जिससे आपको कम प्यास लगे. गर्मी के दिनों दूध, दही, और रसदार फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्मी के दिनों में उन चीजों को सेहरी में खाने से परहेज करना चाहिए जिनसे प्यास लगती है. माना जाता है कि गोश्त, मछली और ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से प्यास  लगती है. इसलिए सेहरी में इन चीजों से परहेज करना चाहिए.

सर्दी में खाएं ये चीजें

अगर सर्दी के दिनों में रोजे पड़ रहे हैं तो आप ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रॉडक्ट और मांस-मछली पर तवज्जो दे सकते हैं. जानकार बताते हैं कि ये ऐसी चीजें हैं जो आपको सर्दियों के दिनों में अंदर से मजबूत रखेंगी.

सेहरी पर हदीस

सेहरी खाने के बारे में एक और हदीस में प्रोफेट मोहम्मद स0 फरमाते हैं कि "सेहरी का खाना बाइसे बरकत है इसलिए इसे न छोड़ो, चाहे कोई एक घूंट पानी ही पी ले, क्योंकि अल्लाह और उसके फरिश्ते सेहरी खाने वालों पर रहमत भेजते हैं यानि अल्लाह ताला रहमत भेजता है और फरिश्ते रहमत व मगफिरत की दुआ करते हैं."

इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news