Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1620410
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श मानता था SDO; UP सरकार ने नौकरी से किया बर्खास्त

ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श मानता था SDO; UP सरकार ने नौकरी से किया बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कस एक एसडीओ आतंकवादी ओसमा बिन लादेन को अपना आदर्श मानता था और अपने दफ्तर में उसकी तस्वीर लगा रखी थी. मामला सामने आने के बाद सरकार ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया. 

 

एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम
एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में तैनात एक एसडीओ को अमेरिका का वर्ल्ड ट्रेड टावर उड़ाने का दोषी मान जाने वाले आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बनाने के इल्जाम में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. एक अफसर ने मंगलवार को इसकी तस्दीक की है. दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अमित किशोर ने बताया कि उनकी सिफारिश पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम देवराज ने अपने विभाग के एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम की सेवा खत्म कर दी है.

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में तैनात था एसडीओ 
अमित किशोर ने बताया कि जांच में पाया गया कि एसडीओ आतंवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बताता था. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, साल 2022 के जून महीने में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने दफ्तर में आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाई थी. बाद में इस खबर के चर्चा में आने के बाद एसडीओ को मुअत्तल कर दिया गया था और मामले की जांच दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने शुरू की थी.

विभागीय जांच के बाद लिया गया फैसला 
निगम के एमडी अमित किशोर ने जांच में इल्जामों को सही पाए जाने पर एसडीओ गौतम की सेवा खत्म करने की सिफारिश यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की जिसके बाद सोमवार को रविंद्र प्रकाश गौतम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. गौरतलब है कि सऊदी अरब के एक कारोबारी परिवार में पैदा हुआ ओसामा बिन लादेन अल कायदा नामक आतंकी संगठन का प्रमुख था, जिसे करीब 54 सान की उम्र में साल 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में अमेरिकी सेना ने एक मुहिम  में मार गिराया था. इससे पहले 11 सितंबर 2011 अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले में अल कायदा का नाम आया था, जिस हमले में 5 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam

TAGS

Trending news