Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2289388
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी, जानें अपने प्रदेश का हाल

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी, जानें अपने प्रदेश का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हमीरपुर जिले का नेरी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी, जानें अपने प्रदेश का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज यानी 11 जून को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. दिल्ली के नरेला और यूपी के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और 11 जून को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के नरेला मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. शहर का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री ज्यादा है.

दिल्ली का मौसम
भारती मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के दूसरे मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश
वहीं, यूपी के प्रयागराज में राज्य में सबसे ज्यादा 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वाराणसी में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बागपत और फुरसतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री और राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई है.

राजस्थान में मौसम का मिजाज
राजस्थान के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहा. आज को चुरू 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. जबकि जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, संगरिया में 44.3 डिग्री, बाड़मेर में 44 डिग्री, जयपुर, अलवर और जैसलमेर में 43.5 डिग्री तापमान तथ जोधपुर और जालौर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. 

जम्मू में समेत तीन राज्यों में तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हमीरपुर जिले का नेरी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. ऊना में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, धौलाकुआं में 42.6 डिग्री, हमीरपुर में 40.8 डिग्री और सुंदरनगर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हिमाचल प्रदेश स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम तथा 12 से 14 जून तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है.

जानें हरियाणा का मिजाज
हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस बीच, पंजाब के अंबाला में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news