)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं. अपने फैंस से बातचीत करने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ट्विटर पर #AskSRK के ज़रिए उनके सवालों का जवाब देते हैं. आज भी जब शाहरुख खान ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे, इसी दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से पुछ लिया, सर, आपके अंडरवियर का रंग क्या है?'
ट्विटर यूजर के इस सवाल पर सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उसे काफी कारार जवाब दिया है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं सिर्फ इसे (#AskSRK) बेहतर और शिक्षित सवालों के लिए करता हूं.' शाहरुख के कहने के मतलब साफ था कि इस जैसे घटिया सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं है.

अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसी दौरान एक फैन ने पुछा कि सर, क्या आप ने आज खाने में करेला खाया था कि मेरे साथ इस कड़वा बर्ताव कर रहे हैं और मुझे नज़रअंदाज कर रहे हैं, इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'करेला खाए मेरे दुश्मन.'
एक यूजर ने पूछा, 'सर, आपने एक बार कहा था कि आपका कोई दोस्त नहीं है और आपको पता नहीं कि दोस्ती को कैसे बरकरार रखी जाए, तो क्या अब भी यही स्थिति है. इस पर शारुख ने कहा, 'नहीं, अब मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं.'
इसी तरह एक यूजर ने सवाल पूछा कि आमिर खान (Aamir Khan) की कौन सी फिल्म आपके लिए फेवरेट है तो इस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जवाब दिया, ' राख, क्यामत से क्यामत तक, दंगल, 3इडियट.'
दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आए दिन सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं. इसी तरह आज भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्विटर में अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए.
Zee Salam Live TV: