)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड एग्जाम (Uttar Pradesh Board Exam) 24 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं, लेकिन राज्य में पंचायत चुनाव (UP Panchayal Election) की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षाएं कुछ दिनों के लिए टल सकती हैं.
दरअसल खबरें हैं कि होली से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव का नोटिफेकिश (UP Panchayal Chunav Notification) जारी कर सकता है. हाईकोर्ट (High Court) के हुक्म से पहले चार चरणों में 23 अप्रैल तक मतदान की प्रक्रिया पूरी करने का प्रोग्राम था लेकिन अब फिर से सीटों के आरक्षण करने के बाद पूरा कार्यक्रम ही आगे खिसक गया है.
जिसके बाद कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग (Election Commission) 30 अप्रैल तक चुनाव मुकम्मल करा लेगा. जिसके नतीजों का ऐलान तीन या चार मई को किया जा सकता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम जो 24 अप्रैल से शुरू होने हैं, करीब एक हफ्ता आगे टल सकते हैं.
इस बात की अहमियत तब और भी बढ़ जाती है जब राज्य के उप मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों के बाद ही उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम आयोजित कराए जाएंगे. बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखें पंचायत चुनावों की मतगणना की तारीख के मुताबिक ही तय की जाएंगी.
ZEE SALAAM LIVE TV