Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1556540
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंVideo: दुल्हन को विदा करने से कुत्ते ने किया मना, भावुक कर देगा वीडियो

Video: दुल्हन को विदा करने से कुत्ते ने किया मना, भावुक कर देगा वीडियो

Dog Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों कुत्ते और दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता दुल्हन को विदाई के वक्त छोड़ नहीं रहा है.

Video: दुल्हन को विदा करने से कुत्ते ने किया मना, भावुक कर देगा वीडियो

Dog Viral Video: इंसान और कुत्ते का काफी गहरा रिश्ता है. यूं तो हर जानवर जंगल में रहते हैं लेकिन कुत्ता ऐसा जानवर है जिसने इंसानों के साथ रहना पसंद किया है. इंसानों के साथ रहते हुए कुछ कुत्तों को बहुत लगाव भी हो जाता है. इसकी मिसाल इस वीडियो में मिल रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन विदा हो रही है लेकिन कुत्ता उसे नहीं जाने दे रहा है. 

यहां देखें वायरल वीडियो:

Add Zee News as a Preferred Source

कुत्ते को प्यार कर रही दुल्हन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने विदाई समारोह के दौरान अपने प्यारे दोस्त (कुत्ते) को प्यार कर रही है. दुल्हन अपने कुत्ते पर हाथ फेर रही है और रो रही है. लोगों के दिलों को छू लेने वाली बात यह है कि कुत्ता दुल्हन से चिपका हुआ है और उसे जाने से मना कर रहा है. आस पास के लोग कुत्ते की हरकत पर हैरान हैं.

यह भी पढ़ें: असम पुलिस ने गिरफ्तार किए 1800 पति, CM बोले- काजियों के खिलाफ भी दर्ज होगा केस

पॉपुलर हो रहा वीडियो

वीडियो हैरान करने वाला है और भावुक है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर i_love_you_1430 नाम के इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि 'जानवर को भी पता है.' ये वीडियो 6 जनवरी को शेयर किया गया है. इसे अब तक 54 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है जबकि 33 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो काफी दिलचस्प है.

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

वीडियो पर कुछ यूजर्स ने बेहतरीन कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि 'इसे अपने साथ ले जाओ'. एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'सच्चा प्यार'. एक और यूजर ने लिखा है कि 'कुत्ते सच में इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं. यह बहुत अच्छा वीडियो है. मैं रो रहा हूं.'

इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर क्लिक करें.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news