Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2265076
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAam Chunav 2024: क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया?, ओवैसी का तेजस्वी पर हमला

Aam Chunav 2024: "क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया?", ओवैसी का तेजस्वी पर हमला

Asaduddin Owaisi On Tejashvi Yadav: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आज पटना में एक चुनावी रैली खिताब किया. ओवैसी ने राजद नेता पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया?  

 

Aam Chunav 2024: "क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया?", ओवैसी का तेजस्वी पर हमला

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी रैली को खिताब किया. इस दौरान उन्होंने राजद नेताव पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी गवर्नमेंट के दस सालों में किसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ तो मुस्लिम कम्युनिटी का हुआ है. "क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया?" बुलडोजर तो सिर्फ मेरे घर पर चला.

AIMIM नेता ने अगे कहा, "अतीक अहमद पर गोलियां चलाई गईं, क्या इनकी बच्चों पर गोलियां दागी गईं? डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन को दफन करने के लिए सिवान की सरजमीं नसीब नहीं हुई. हम लोगों पर जुल्म हुआ. क्या इन लोगों की बेटियों से बुर्का और हिजाब खींचा गया? हमारे मजहब को गालियां दी गईं, ये सब किसने किया?"

तेजस्वी को सिर्फ मुस्लिम वोटों की फिक्र; तेजस्वी
इतना ही नहीं ओवैसी ने तेजस्वी पर बड़ा आरोप लगाया कि बिहार में सौ साल पुराना मदरसा जला दिया गया लेकिन वो देखने तक नहीं गए. उन्होंने कहा, "100 साल पुराना मदरसा जला दिया, बताइए ये किसने किया. अगर तेजस्वी यादव को मुस्लिम वोटों की फिक्र थी, तो उन्हें उस जले हुए मदरसे का मुआयना करने जाना चाहिए था. लेकिन, वह नहीं गए. सिवान जिले के एक सात साल के बच्चे की मां पुकारती रही कि मेरा बच्चा महज 7 साल का है, इसे जेल में मत डालो. वो मां सात दिन तक सिवान की जेल के सामने बैठकर तेजस्वी से कहती रही कि मेरे बच्चे को जेल जाने से बचा लो. लेकिन, तेजस्वी ने उनकी सुध नहीं ली."

Add Zee News as a Preferred Source

अल्लाह के दरबार जवाब देना होगा; ओवैसी
उन्होंने आगे कहा, "आज तुम मुझे (ओवैसी) को गाली देते हो. तुम्हारे बच्चे को कुछ होता तो पूरा बिहार अपने सिर पर उठा लेते हो. लालू यादव कहते हैं कि मेरे परिवार को जेल में डाल रहे हैं. तुम्हारी तकलीफ, तुम्हारी तकलीफ है, मेरी तकलीफ का क्या? तेजस्वी यादव जवाब दें. तेजस्वी ने हमारे चार MLAs को खरीद लिया. अल्लाह के दरबार में जवाब देना पड़ेगा."

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news