Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1596549
Zee SalaamZee Salaam Viralकंगाल पाकिस्तान में हुई नोट और मोबाइल फोन की बारिश, लोगों ने छड़ी में जाल लगाकर लूटे पैसे

कंगाल पाकिस्तान में हुई नोट और मोबाइल फोन की बारिश, लोगों ने छड़ी में जाल लगाकर लूटे पैसे

Pakistan Marriage: पाकिस्तान के जिला बहाउद्दीन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां एक शादी प्रोग्राम में पाकिस्तानी नोटों के साथ-साथ मोबाइल फोन की बारिश हो रही है. आप भी देखिए VIDEO

कंगाल पाकिस्तान में हुई नोट और मोबाइल फोन की बारिश, लोगों ने छड़ी में जाल लगाकर लूटे पैसे

Pakistan Viral Video: कहने को तो पाकिस्तान एक तरफ इतना कंगाल है कि बस पूछो मत. सरकार आईएमएफ को मनाने में लगी हुई है और पाकिस्तान के लिए हर दिन पहाड़ जैसा गुजर रहा है. आर्थिक तौर पर बुरी तरह कमजोर में हाल ही में नोटों की बारिश हुई है. जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो मंडी बहाउद्दीन डिले का बताया जा रहा है. जहां एक शादी प्रोग्राम में नोटों की बारिश की गई. इतना ही नहीं मोबाइल फोन भी बांटे गए. 

पाक मीडिया के मुताबिक मंडी बहाउद्दीन जिले में एक अनोखे और भव्य विवाह समारोह में दूल्हे के दोस्तों ने फलिया रोड स्थित एक मैरिज हॉल की छत से मोबाइल फोन और करेंसी नोट बरसाए. शादी समारोह के दौरान लोगों पर महंगे कपड़े भी बरसाए गए, दूल्हे का दोस्त मंडी बहाउद्दीन का एक स्थानीय व्यवसायी कई घंटों तक लोगों पर पाकिस्तानी और विदेशी नोटों की बौछार करता रहा. 

पाकिस्तानियों ने बकरे के साथ की गंदी हरकत, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे आग बबूला

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान में इस तरह की घटना यह पहली बार नहीं हुई बल्कि इसी तरह का एक वीडियो पिछले साल सियालकोट शहर के बाहरी इलाके में एक गांव से भी सामने आया था. यहां भी लोगों पर महंगे उपहारों, मोबाइल फोन और करेंसी नोटों की बौछार की गई थी. जनवरी 2022 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में परिवारों और रिश्तेदारों को सियालकोट के संबरयाल तहसील के एक जाथिकी में हुई एक शादी में मोबाइल फोन, शॉल और नोटों की बौछार करते हुए देखा जा सकता है.

विदेश से अपने भाई की शादी में शामिल होने आए दूल्हे के भाइयों ने बरात में आए मेहमानों पर नोट और फूल बरसाने के लिए खास तौर पर हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया था.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news