Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1266175
Zee SalaamZee Salaam Viralसबा आजाद के साथ शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन? पूर्व पत्नी सुजैन की हैं करीबी

सबा आजाद के साथ शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन? पूर्व पत्नी सुजैन की हैं करीबी

Hrithik Roshan and Saba Azad Marriage? दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि वो जल्द ही सबा आजाद से शादी कर सकते हैं. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. देखिए मीडिया रिपोर्ट्स में क्या दावा किया जा रहा है.

File PHOTO
File PHOTO

Hritik Roshan and Saba Azad: दुनिया के चंद सबसे खूबसूरत पुरुषों में शुमार किए जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डांसर ऋतिक रोशन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का मौजू बने रहने वाले ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी शादी की वजह सुर्खियों में हैं. दरअसल खबरें वायरल हो रही हैं कि एक्टर ऋतिक रोशन सिंगर सबा आज़ाद के साथ शादी कर सकते हैं. 

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ये दोनों सितारे फिलहाल सिर्फ क्वॉलिटी टाइम गुजार रहे हैं. एक खबर के मुताबिक ऋतिक रोशन एक दूसरे के साथ अच्छा समय गुजार रहे हैं और उन्हें शादी करने की अभी कोई जल्दी नहीं है, वो अभी इंजॉय कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही दोनों एक क्लब से रोमांटिंक तस्वीरें देखने को मिली थीं.

यह भी देखिए:
भारत में पुरुषों ने मुझे प्यार दिया, मैं बिकनी पहनूंगी: इंटरव्यू में बोलीं मल्लिका

Add Zee News as a Preferred Source

सुजैन की दोस्त हैं सबा आजाद

बता दें कि सबा आजाद ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन की अच्छी दोस्त हैं. सुजैन और सबा के बीच अच्छे रिश्ते हैं. सबा आज़ाद सुजैन के बच्चों के बेहद करीब बताई जाती हैं. 

याद रहे कि ऋतिक की पहली शादी सुजैन से हुई थी. दोनों ने साल 2000 में एक प्राइवेट प्रोग्राम के दौरान बेंगलुरु में शादी की थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. हालांकि साल 2013 में ऋतिक और सुजैन एक दूसरे अलग हो गए थे. नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. साथ ही वो भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. सुजैन के मौजूदा रिलेशनशिप की बात करें तो वो अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. 

इसके बाद कुछ समय तक ऋतिक और कंगना रनौत के बीच भी संबंध रहे हैं. लेकिन दोनों के बीच जम नहीं पाई और अलग हो गए. कंगना रनौत फिर कई तरह के आरोप भी लगाए थे. 

WATCH VIDEO:

TAGS

Trending news