Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1656297

Video: प्रेग्नेंट सना खान का चलना हुआ मुश्किल, पति अनस की हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: बिग बॉस से मशहूर हुई एक्ट्रेस सना खान प्रेग्नेंट हैं. वह एक इफ्तार पार्टी में गईं जहां उनके पति अनस उन्हें एक तरह से घसीटते नजर आए. वीडियो के वायरल होने पर लोगों को बहुत गुस्सा आया.

Video: प्रेग्नेंट सना खान का चलना हुआ मुश्किल, पति अनस की हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: बॉलीवुड में बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी बहुत मशहूर है. इसमें काई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद होते हैं. हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया है. इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल हुए. इस इफ्तार पार्टी में बिग बॉस से फेमस हुई सना खान (Sana Khan) और उनके शौहर मुफ्ती मोहम्मद अनस (Mohammad Anas) भी शामिल हुए. इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस काफी भड़क रहे हैं.

देखें वीडियो

 

Add Zee News as a Preferred Source

नहीं चल पा रहीं सना

सना खान और मुफ्ती अनस के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सना प्रेगनेंट होने की वजह चल नहीं पा रही हैं. इस दौरान उनके शौहर उनको खींच रहे हैं. सना कह रही हैं कि वह थक गई हैं वह नहीं चल पाएंगी. इसके बाद अनस उनका हाथ छुड़ा कर आगे निकल जाते हैं. सना खान ने बुर्का पहना हुआ है तो वहीं मुफ्ती मोहम्मद अनस ने कुर्ता पाजामा पहना हुआ है.

यूजर ने किए कमेंट

वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो के वायरल होने पर लोग भड़क रहे हैं. लोगों ने वडियो पर रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा है कि "दिमाग सही है! वो प्रेगनेंट है." एक और यूजर ने लिखा है कि "सीरियसली, आराम से भाई. आपकी ही बीवी है." एक और यूजर ने लिखा है कि "ऐसी हालत में उसे घसीटता क्यों फिर रहा है?"

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में गर्मी का कहर! हीटवेव से 11 लोगों की मौत, जानें दिल्ली का हाल

2020 में हुई शादी

ख्याल रहे कि साल 2020 में सना खान ने बॉलीवुड की चमक धमक छोड़कर इस्लाम के रास्ते पर चलने का फैसला किया था. इसके बाद उन्होंने उन्होंने मुफ्ती अनस से शादी की थी. इन दिनों सना प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जून के शुरूआत में वह मां बन सकती हैं.

इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news