)
वॉशिंगटन: जो बाइडेन (Joe Biden) आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. बाइडेन के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) भी उपराष्ट्रपति पद का हलफ लेंगी. खबर है कि बाइडने शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद 15 कार्यकारी आदेशों पर दस्तखत करेंगे. जिनमें कई मुस्लिम देशों पर लगी यात्रा पाबंदी भी शामिल है.
खबर है कि जो बाइडेन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के कुछ अहम नीतिगत फैसलों को फौरन पलट देंगे. व्हाइट हाउस के अफसरों ने बताया कि बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही पहले कामों में कांग्रेस को इमिग्रेशन पर एक व्यापस विधेयक भेजना शामिल होगा. जानकारी के मुताबिक बाइडेन अमेरिका को फिर से पैरिस समझौते में शामिल करने, 100 दिनों तक मास्क पहनना लाज़मी करने और डोनाल्ड ट्रंप के ज़रिए लगा कुछ मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिकी की यात्रा करने पर लगी पाबंदी को हटाने जैसे काम करेंगे.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया, सूडान, सोमालिया, ईरान, इराक, लीबिया और यमन के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी. ट्रम्प के इस फ़ैसले से कई मुस्लिम देश नाराज भी हुए थे. इसके अलावा ह्यूमन राइट्स संस्थाओं ने भी इस फैसले को गलत बताया था. अब खबर है कि जो बाइडेन राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप के इस फैसले को पलट देंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV