)
Muslim Cleric Killed: अमेरिका के न्यू जर्सी में मौजूद नेवार्क में एक इमाम को मस्जिद के बाहर गोली मार दी गई. सीएनएन न्यूज के मुताबिक, इमाम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. यह नहीं पता कि कि गोलीबारी किस वजह से हुई, लेकिन न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने मस्जिद की सुरक्षा के लिए हर मुम्किन कोशिश करने का वादा किया. पीड़ित की पहचान इमाम हसन शरीफ के रूप में हुई. उन्हें तुरंत पास के यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी.
किसलिए मारी गई गोली?
नेवार्क के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक फ्रिट्ज फ्रैगे ने एक बयान में कहा, शरीफ को मस्जिद के बाहर सुबह 6 बजे गोली मार दी गई. घटना के घंटों बाद भी पुलिस की हिरासत में कोई नहीं था. अधिकारियों ने कहा, यह साफ नहीं है कि इमाम को क्यों गोली मारी गई और क्या इमाम को निशाना बनाया गया था. फ्रैगे ने कहा कि गोलीबारी की जांच चल रही है और कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है. अधिक जानकारी मांगने वाला एक संदेश मस्जिद के पास छोड़ा गया था.
मुस्लिम संगठन चिंतित
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस इन न्यू जर्सी (CAIR-NJ), देश का सबसे बड़ा मुस्लिम नागरिक अधिकार और वकालत संगठन, इस मामले की जानकारी एकट्ठा कर रहा है. वह लोगों को स्थानीय कानून प्रवर्तन तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहन कर रहा है. सीएआईआर-एनजे की प्रवक्ता दीना सईद हमद ने एक बयान में कहा, "हम इस मामले को लेकर बेहद चिंतित हैं और इमाम के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं."
गवर्नर का बयान
मामले के बारे में बात करते हुए, गवर्नर मर्फी ने कहा, "ऐसे समय में जब मुस्लिम बिरादरी हमलों को लेकर डरे हुए हैं और अपराधों में तेजी से परेशान हैं, मैं मुस्लिम बिरादरी और सभी मजहब के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हम आपकी हिफाजत के लिए सब कुछ करेंगे." सभी लोग महफूज हैं. खासकर हमारे पूजा घरों में या उसके आसपास.
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.