)
अंकाराः तुर्की की पॉप स्टार गुलसेन को तुर्की के धार्मिक विद्यालयों का मजाक उड़ाकर नफरत और शत्रुता भड़काने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है. तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर दी है. छियालीस-वर्षीय गायिका और गीतकार गुलसेन कोलाकोग्लू को पूछताछ के लिए इस्तांबुल स्थित उनके घर से ले जाया गया और गुरुवार की देर रात औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. फिर बाद में उन्हें जेल ले जाया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
गुलसेन की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. सरकार के आलोचकों ने कहा है कि यह कदम तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन द्वारा अगले 10 महीने में होने वाले चुनाव से पहले अपने धार्मिक कट्टरता और रूढ़िवादिता से अपनी स्थिति मजबूत करने की एक कोशिया भर है, लेकिन ये बिल्कुल ठीक नहीं है. गायिका की टिप्पणी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें हैशटैग के साथ उसे गिरफ्तार करने की अपील की गई है.
विपक्ष ने सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना की
गुलसेन ने अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांगी थी. साथ ही यह भी कहा कि उनकी टिप्पणियों को मुल्क में ध्रुवीकरण चाहने वाले लोगों द्वारा हाथोंहाथ लिया गया है. सरकारी एजेंसी अनादोलु एजेंसी ने बताया कि गुलसेन ने नफरत और शत्रुता उकसाने के इल्जामों को खारिज कर दिया है. हालांकि, अदालत ने मुकदमे के नतीजे आने तक उन्हें हिरासत से रिहा करने के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया है.
तुर्की के मुख्य विपक्षी दल के नेता केमल किलिकडारोग्लू ने तुर्की के न्यायाधीशों और अभियोजकों से गुलसेन को रिहा करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया, “कानून और इन्साफ के साथ विश्वासघात मत करो; कलाकार को अभी रिहा करो!’’
ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए विजिट करें zeesalaam.in