Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1632376
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंTwitter blocks Pakistan: भारक में ब्लॉक हुआ पाक सरकार का अकाउंट; जानें वजह

Twitter blocks Pakistan: भारक में ब्लॉक हुआ पाक सरकार का अकाउंट; जानें वजह

Twitter blocks Pakistan: ट्विटर ने पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है. शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनी ने ये फैसला लिया है. इसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं.

Twitter blocks Pakistan: भारक में ब्लॉक हुआ पाक सरकार का अकाउंट; जानें वजह

Twitter blocks Pakistan: पाकिस्तान सरकार का अकाउंट अब भारत में कोई नहीं देख पाएगा. लीगल डिमांड के बाद ट्विटर ने पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को भारत में देखे जाने पर रोक लगा दी है. इस बात की जानकारी ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को दी है. वहीं @GovtofPakistan अकाउंट दूसरे देशों में देखा जा सकेगा, और इसके जरिए देश वार्ता कर सकेंगे.

बुरी स्थिती से जूझ रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान इस दौरान बुरी स्थिती से जूझ रहा है. देश के हालात काफी नाजुक बने हुए है. एक तरफ आर्थिक हालातों ने पाक की कमर तोड़ी हुई है. वहीं सियासी हालात भी सही नहीं चल रहे हैं. लोगों को जरूरत की चीजों के खरीद के लिए कई गुना ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं. दालें 300 रुपये किलों का आंकड़ा पार कर रही हैं.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

सियासी हालात संजीदा

वहीं बात करें सियासी हालातों की तो वह भी सही नहीं चल रहे हैं. इमरान खान के समर्थक हर रोज हंगामा कर रहे हैं. मुल्क की जनता ने शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है. जिससे सरकार बौखलाई हुई है, वहीं इमरान के समर्थकों ने भी पाक सरकार की नाक में दम किया हुआ है. जिसके बाद शहबाज सरकार में गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि  देश में ऐसे हालात बन गए हैं या तो हमारी या फिर इमरान खान की हत्या कर दी जाएगी.

कई जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान इस समस्या से निजात पाने के लिए उचित कदम नहीं उठा पा रहा है. आईएमएफ के कहने के बाद सरकार ने जरूरी सामानों पर टैक्स तो बढ़ा दिया. लेकिन इससे ज्यादा कुछ फायदा होता नहीं दिख रहा है. बल्कि मुल्क और ज्यादा कर्ज में जा रहा है. आईएमएफ ने पाक सरकार को अभी तक लोन नहीं दिया है. लेकिन देश यूएई, चानना से अच्छी मात्रा में पैसा उधार ले चुका है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news