कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की संप्रग सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया।