राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान के मौसम के सबसे निचले स्तर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने के कारण दिल्लीवासियों को कड़कड़ाती हुयी सर्दी का सामना करना पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है और यह कल के न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस से कम है। कल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।