प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सत्ता के कथित दो केन्द्रों की बहस को शुक्रवार को बेकार बता कर खारिज कर दिया और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की संभावना से इंकार नहीं किया। संप्रग शासन में सत्ता के दो केन्द्र होने की बहस पर उन्होंने कहा कि यह मीडिया की उपज है। यह निर्थक बहस है। संवाददाताओं ने उनसे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के उस बयान के बारे में पूछा था जिसमें सत्ता के दो केन्द्र की बात कही गई है।