मौसम लेगा करवट 
दिल्ली में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में राजधानी के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। दिल्ली में सर्दी चली गई है और लोगों को कभी धूप और कभी धुंध भरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है।