Best Selling Cars: Indians को भा गईं ये 10 कारें; अब इन्हें ही खरीद रहे लोग! देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

Best Selling Cars: Indians को भा गईं ये 10 कारें; अब इन्हें ही खरीद रहे लोग! देखें पूरी लिस्ट

Top-10 Best Selling Cars: बीते मार्च के महीने में सबसे ज्यादा बिकी 10 कारों में मारुति स्विफ्ट टॉप पर रही. इसके बाद लिस्ट में वैगनआर, ब्रेजा, बलेनो, टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा, मारुति डिजायर, मारुति ईको, टाटा पंच और मारुति ग्रैंड विटारा रही.

Indians को भा गईं ये 10 कारें; अब इन्हें ही खरीद रहे लोग! देखें पूरी लिस्ट

Best Selling Cars In March 2023: बीते मार्च के महीने में सबसे ज्यादा बिकी 10 कारों में मारुति स्विफ्ट टॉप पर रही. इसके बाद लिस्ट में वैगनआर, ब्रेजा, बलेनो, टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा, मारुति डिजायर, मारुति ईको, टाटा पंच और मारुति ग्रैंड विटारा रही. अब इसमें अगर देखा जाए तो 5 मॉडल SUV सेगमेंट के हैं. यानी, मार्च 2023 में बिकी टॉप-10 कारों में 50 फीसदी मॉडल SUV सेगमेंट से हैं. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में इस समय SUV की कितनी डिमांड है. 

सबसे ज्यादा बिकी कारें
-- Maruti Swift की मार्च 2023 में 17,599 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 13,632 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 29% की बढ़त हुई है.
-- Maruti Wagon-R की मार्च 2023 में 17,305 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 24,634 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 30% की गिरावट आई है.
-- Maruti Brezza की मार्च 2023 में 16,227 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 12,439 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 30% की बढ़त हुई है.
-- Maruti Baleno की मार्च 2023 में 16,168 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 14,520 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 11% की बढ़त हुई है.
-- Tata Nexon की मार्च 2023 में 14,769 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 14,315 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 3% की बढ़त हुई है.
-- Hyundai Creta की मार्च 2023 में 14,026 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 10,532 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 33% की बढ़त हुई है.
-- Maruti Dzire की मार्च 2023 में 13,394 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 18,623 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 28% की गिरावट आई है.
-- Maruti Eeco की मार्च 2023 में 11,995 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 9,221 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 30% की बढ़त हुई है. 
-- Tata Punch की मार्च 2023 में 10,894 यूनिट्स बिकी हैं जबकि बीते साल मार्च 2022 में 10,526 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, बिक्री में 3% की बढ़त हुई है. 
-- Maruti Grand Vitara की मार्च 2023 में 10,045 यूनिट्स बिकी हैं. इसका बीते साल मार्च (2022) का कोई बिक्री आंकड़ा नहीं है क्योंकि तब यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थी.

टॉप-10 में पहली बार शामिल हुई Grand Vitara 
बीता मार्च वो पहला महीना रहा जब मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा टॉप-10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में जगह बना पाई. इससे पहले ग्रैंड विटारा की अच्छी बिक्री हो रही थीं लेकिन टॉप-10 कारों में शामिल नहीं थी. हालांकि, मार्च में भी यह 10वें पायदान पर ही रही है. जिस कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की यह गाड़ी है, उसी सेगमेंट की हुंडई क्रेटा 14,026 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में छठें नंबर पर है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी|

Trending news