Shani Mantra: शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, शनिदेव की बनी रहेगी शुभ दृष्टि
Advertisement
trendingNow11731288

Shani Mantra: शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, शनिदेव की बनी रहेगी शुभ दृष्टि

Shani Mantra Jap ke Fayde: अगर आप शनि दोष, शनि ढैय्या या शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं तो शनिवार के दिन शनि मंत्र का 108 बार जाप करें.इससे आपको शनि की क्रूर दृष्टि से राहत मिलेगी. 

 

शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप

Saturday Remedies in Hindi: हिंदू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है. शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनिदेव का दिन माना जाता है. शास्त्रों में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता बताया गया है. कहा जाता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. वही अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो तो आपको हर काम के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. शनि की अशुभ स्थिति आपको रंक से राजा बना सकती है. 

अगर आप शनि दोष, शनि ढैय्या या शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं तो शनिवार के दिन शनि मंदिर का सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं. अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं तो आप शनि मंत्र का 108 बार जाप करें.इससे आपको शनि की क्रूर दृष्टि से राहत मिलेगी. तो चलिए जानते हैं शनि मंत्र के बारे में. 

सुखद और सफल जीवन के लिए शनि का मंत्र 

अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

शनि देव का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

साढ़ेसाती के प्रभाव से दूर करने के लिए शनि मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌। 

शरीर के इस अंग पर गिरी छिपकली? घबराएं नहीं, अचानक से मिलेगा खूब सारा पैसा 

नहीं जानते होंगे पूजा से जुड़ी ये बातें, इन 2 दिन जलाते हैं अगरबत्ती तो; घर में छा जाएगी कंगाली 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news