Advertisement
trendingNow1488677

ट्रेन हादसों पर लगाम के लिए ट्रेन में लगेंगे लाइट इंडिकेटर, इस तरह करेगा काम

लाइट इंडिकेटर गार्ड की स्टार्टिंग सर्किट से जुड़ा होगा और जब ट्रेन चलने लगेगी, तो यह चमकेगा.

रेल मंत्री ने ट्रेनों से गिरकर बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर चिंता प्रकट की थी जिसके बाद इसे शुरू किया गया है. (फाइल फोटो)
रेल मंत्री ने ट्रेनों से गिरकर बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर चिंता प्रकट की थी जिसके बाद इसे शुरू किया गया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: यात्रियों को इस बात की चेतावनी देने के लिए प्रयोग के तौर पर मुम्बई के उपनगरीय ट्रेनों के प्रवेश द्वारों पर संकेतक लगाया जा रहा है कि ट्रेन रवाना होने वाली है और यात्री चलती ट्रेन में न चढ़ें. फिलहाल एक ईएमयू कोच के गेट पर नीले रंग का लाइट इंडिकेटर लगाया जा रहा है. यह गार्ड की स्टार्टिंग सर्किट से जुड़ा होगा और जब ट्रेन चलने लगेगी, तो यह चमकेगा.

रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘‘जब ट्रेन चलने लगेगी तो लाइट इंडिकेटर से प्लेटफार्म पर एक रेखा बन जाएगी जो यात्रियों को हादसों से बचने के लिए बिल्कुल आगे नहीं बढ़ने का संकेत होगा. इससे प्लेटफार्म पर एक प्रकाश रेखा बन जाएगी जो यात्रियों को किसी बाहरी वस्तु या विपरीत दिशा से आने वाली ट्रेनों की टक्कर के खतरों की चेतावनी देगी. ’’ 

मुंबई लोकल में मिलेगा दिल्ली मेट्रो जैसा मजा, बिना ड्राइवर के दौड़ेगी AC कोच वाली ट्रेनें

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चलती ट्रेनों से गिरकर बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर चिंता प्रकट की थी, जिसके बाद प्रयोग के तौर पर यह परियोजना आजमाने का फैसला किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो ट्रेनों या वातानुकूलित ईएमयू, जहां इलेक्ट्रोनिक दरवाजे लगे होते हैं, गैर एसी ईएमयू डिब्बों में नीले रंग का इंडिकेटर आजमाया जा रहा है क्योंकि इन ट्रेनों में ऐसे दरवाजे लगाना अव्यावहारिक है. उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रयोग के तौर पर यह परियोजना शुरू की गई है, लेकिन आगे चलकर मुम्बई उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में यह इंडिकेटर लगाया जाएगा.

(इनपुट-भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news