2015-16 में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रह सकती है: नोमुरा
Advertisement
trendingNow1272929

2015-16 में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रह सकती है: नोमुरा

भारत इस कम मुद्रास्फीति और धीमे-धीमे आर्थिक वृद्धि दर में सुधार के एक बहुत अनुकूल दौर में है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह बात एक बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी की एक रपट में कही गई है। जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा के मुताबिक विदेशों से मांग में नरमी के बावजूद घरेलू वृद्धि चक्र में सुधार हो रहा है।

2015-16 में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रह सकती है: नोमुरा

नई दिल्ली: भारत इस कम मुद्रास्फीति और धीमे-धीमे आर्थिक वृद्धि दर में सुधार के एक बहुत अनुकूल दौर में है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह बात एक बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी की एक रपट में कही गई है। जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा के मुताबिक विदेशों से मांग में नरमी के बावजूद घरेलू वृद्धि चक्र में सुधार हो रहा है।

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक विनिर्माण और पूंजीगत उत्पाद खंड में सुधार के मद्देनजर भारत का औद्योगिक उत्पादन अगस्त माह में करीब तीन साल के उच्चतम स्तर 6.4 प्रतिशत पर पहुंच गया। इधर, खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 4.41 प्रतिशत रही। नोमुरा ने अनुंसधान पत्र में कहा कि इन आंकड़ों से हमारे इस विचार की पुष्टि होती है कि भारत सबसे अनुकूल स्थिति में है जबकि मुद्रास्फीति कम और स्थिर है जबकि वृद्धि धीरे-धीरे बढ़ रही है।

वाह्य मुश्किलें जहां बढ़ रही है वहीं घरेलू मांग अभी भी मजबूत है। रपट में कहा गया ‘हमें उम्मीद है कि सकल घरेलू उत्पाद :बाजार मूल्य की दर पर: की वृद्धि दर 2015-16 में सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत रहेगी जो 2014-15 में 7.3 प्रतिशत थी।’

 

Trending news