Gold Price Today, 10 September 2021: इस हफ्ते खूब गिरे सोने के दाम, अभी 9200 रुपये है सस्ता, चांदी भी 1100 रुपये टूटी
Advertisement

Gold Price Today, 10 September 2021: इस हफ्ते खूब गिरे सोने के दाम, अभी 9200 रुपये है सस्ता, चांदी भी 1100 रुपये टूटी

Gold, Silver Rate Update, 10 September 2021: सोना वायदा अब 47,000 के लेवल पर आकर ठहर सा गया है. कीमतें इसी लेवल के ऊपर नीचे ट्रेड कर रही हैं. ये लगातार दूसरा हफ्ता है जब सोने में सुस्ती देखी जा रही है. 

 

Gold Price Today, 10 September 2021: इस हफ्ते खूब गिरे सोने के दाम, अभी 9200 रुपये है सस्ता, चांदी भी 1100 रुपये टूटी

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 10 September 2021: गणेश चतुर्थी के मौके पर आज कमोडिटी बाजार बंद हैं, शाम 5 बजे के बाद इसमें फिर से ट्रेडिंग शुरू होगी. इस हफ्ते MCX पर सोना वायदा में लगातार गिरावट देखी गई है. सोना वायदा इस हफ्ते सोमवार को 47425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि गुरुवारको सोना वायदा 47,000 के नीचे बंद हुआ. इन इस हफ्ते सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है. 

  1. सोना वायदा इस हफ्ते 450 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ
  2. सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी सस्ते हुए
  3. चांदी वायदा इस हफ्ते 1100 रुपये सस्ता हुआ

इस हफ्ते सोने की चाल (6 सितंबर-10 सितंबर)

दिन                 सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47425/10 ग्राम
मंगलवार               46939/10 ग्राम
बुधवार                  47038/10 ग्राम 
गुरुवार                 46973/10 ग्राम 
शुक्रवार                बाजार बंद

बीते हफ्ते सोने की चाल (30 अगस्त-3 सितंबर)

दिन                 सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47164/10 ग्राम
मंगलवार                47120/10 ग्राम
बुधवार                   47068/10 ग्राम
गुरुवार                   46991/10 ग्राम
शुक्रवार                 47524/10 ग्राम

ये भी पढ़ें- Ford भारत से समेटेगी कारोबार, बंद करेगी अपने प्लांट, 4000 कर्मचारियों की नौकरी पर पड़ेगा असर 

दो हफ्ते पहले सोने की चाल (23-27 अगस्त)

दिन                   सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47584/10 ग्राम
मंगलवार                47612/10 ग्राम
बुधवार                  47179/10 ग्राम 
गुरुवार                  47237/10 ग्राम 
शुक्रवार                 47538/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 46970 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9200 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX पर चांदी की चाल

अब बात चांदी की, चांदी का दिसंबर वायदा गुरुवार को करीब करीब फ्लैट बंद हुआ. चांदी वायदा में भी इस पूरे हफ्ते दबाव दिखा. हालांकि गुरुवार को इंट्रा डे में चांदी वायदा 64598 रुपये के लेवल तक पहुंचा, लेकिन ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सका और 63650 रुपये तक गिर गया. लेकिन अंत में ये 64150 रुपये पर बंद होने में कामयाब रहा. इस हफ्ते चांदी वायदा 1100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ता हुआ है. 

VIDEO

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX दिसंबर वायदा)
सोमवार                 65292/किलो
मंगलवार               64621/किलो 
बुधवार                  64183/किलो 
गुरुवार                  64150/किलो
शुक्रवार                बाजार बंद

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 15800 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15800 रुपये सस्ती है. आज चांदी का दिसंबर वायदा 64150 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को सोना चांदी के दाम घटे हैं. हालांकि ये गिरावट बहुत ज्यादा नहीं रही है. सोना गुरुवार को 47159 रुपये के भाव पर बिका, जबकि बुधवार को रेट 47203 रुपये थे. चांदी भी गुरुवार को 64067 रुपये के भाव पर बिकी जबकि बुधवार को रेट 64449 रुपये थे. 

ये भी पढ़ें- ITR Filing: एक बार फिर बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन, अब 31 दिसंबर तक बढ़ी तारीख

LIVE TV

Trending news