Gold Price Today, 26 April 2021: सोना 8750 रुपये मिल रहा है सस्ता! दो दिन में चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई
Advertisement
trendingNow1890453

Gold Price Today, 26 April 2021: सोना 8750 रुपये मिल रहा है सस्ता! दो दिन में चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई

Gold Price Today, 26 April 2021: सोना खरीदने चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, सोने की कीमतों में आज हल्की सुस्ती है. पिछले सेशन में सोना 200 रुपये से ज्यादा टूटा था. ये गिरावट आज भी जारी है. चांदी भी सस्ती हुई है. 

Gold Price Today, 26 April 2021: सोना 8750 रुपये मिल रहा है सस्ता! दो दिन में चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई

Gold, Silver Rate Update, 26 April 2021: सोना 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर ठहर गया है. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है. चांदी भी दो ट्रेडिंग सेशन में करीब 700 रुपये प्रति किलो टूट चुकी है. 

MCX Gold: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना थोड़ी सुस्ती के साथ कारोबार करता दिख रहा है. शुक्रवार को MCX पर सोने का जून वायदा 200 रुपये से ज्यादा की कमजोरी के साथ 47530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को इंट्रा डे में सोना हालांकि 48,000 रुपये के ऊपर भी गया था. आज सोना 47500 रुपये के नीचे ही कारोबार कर रहा है. पिछले पूरे हफ्ते सोना 47400 से लेकर 47800 के दायरे में घूमता नजर आया. इस पूरे महीने की बात करें तो सोना अबतक 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली में Lockdown बढ़ा, बाहर निकलने के लिए जरूरी होगा e-pass, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

बीते हफ्ते सोने की चाल (19-23 अप्रैल)

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47393/10 ग्राम
मंगलवार                 47857/10 ग्राम
बुधवार                    48228/10 ग्राम
गुरुवार                   47772/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47532/10 ग्राम 

सोने की चाल (12-16 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47353/10 ग्राम 

सोने की चाल (5-9 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8750 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 47450 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 8750 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का मई वायदा शुक्रवार को 500 रुपये से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुआ, ये गिरावट आज भी जारी है. चांदी शुक्रवार को 68674 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, आज चांदी में अचानक 450 रुपये की गिरावट आई, चांदी 68200 रुपये के स्तर तक फिसल गई है. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल (19-23 अप्रैल)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               68324/किलो  
मंगलवार             68745/किलो
बुधवार                70338/किलो
गुरुवार                69218/किलो   
शुक्रवार               68674/किलो 

चांदी की चाल (12-16 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               66128/किलो  
मंगलवार              67656/किलो
बुधवार                67638/किलो
गुरुवार                68540/किलो   
शुक्रवार               68684/किलो 

चांदी की चाल (5-9 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो

VIDEO-

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11780 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11780 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68200 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है. शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 
47806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि पिछले कारोबारी दिन में ये 47814 रुपये पर बिकी थी. चांदी में सर्राफा बाजार भारी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को चांदी 69152 रुपये प्रति किलो पर बिकी, जो कि पिछले दिन 69800 रुपये पर बिकी थी. 

ये भी पढ़ लें- LPG बुकिंग के नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव! किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकेंगे सिलेंडर!

 

LIVE TV

 

Trending news