भारत में जीडीपी की वृद्धि दर 2016-17 में 7.8 % पर पहुंचेगी: नोमुरा
Advertisement
trendingNow1284996

भारत में जीडीपी की वृद्धि दर 2016-17 में 7.8 % पर पहुंचेगी: नोमुरा

देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2016-17 में रफ्तार पकड़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। नोमूरा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत में जीडीपी की वृद्धि दर 2016-17 में 7.8 % पर पहुंचेगी: नोमुरा

नई दिल्ली: देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2016-17 में रफ्तार पकड़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। नोमूरा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

जापानी वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि वृद्धि दर में बढ़ोतरी की मुख्य वजहें वेतन आयोग की सिफारिशों से वेतन में बढ़ोतरी से उंची विवेकाधीन मांग, निचली मुद्रास्फीति, कंपनियों के उंचे मुनाफे, सार्वजनिक निवेश का क्रियान्वयन तथा अनुकूल मौद्रिक नीति रख होंगी।

नोमूरा ने शोध नोट में कहा कि हमारा अनुमान है कि जीडीपी की वृद्धि दर 2015-16 के 7.6 प्रतिशत से बढ़कर अगले वित्त वर्ष में 7.8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

नोट में कहा गया है, ‘हमारा अनुमान है कि रिजर्व बैंक वृद्धि को समर्थन के लिए अप्रैल में नीतिगत दरों में चौथाई फीसद की कटौती करेगा।’’ रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने 2 फरवरी को मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरांे में कोई बदलाव नहीं किया था।

Trending news