Indian Railways: रेलवे ने अगले आदेश तक रद्द की और 19 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow1898107

Indian Railways: रेलवे ने अगले आदेश तक रद्द की और 19 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

Indian Railways train Latest News: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो चेक कर लीजिए कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई. कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया है.

कोरोना की वजह से पैसेंजर डिमांड में भारी कमी

नई दिल्ली: Indian Railways train Latest News: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो चेक कर लीजिए कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई. कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया है. पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने tweet के जरिए रद्द हुई ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है. ये ट्रेनें 9 मई से लेकर 16 मई तक की थी, जिन्हें अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है. 

कोरोना की वजह डिमांड में कमी

tweet में पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि कोरोना की वजह से पैसेंडर डिमांड में भारी कमी आई है, जिसके चलते कुछ और स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक कैंसिल किया जा रहा है. कैंसिल की गई ट्रेनें बांद्रा, भुसावल, कटरा, अहमदाबाद, चेन्नई, गांधीधाम, तिरुनेलवेली, जोधपुर, वलसाड, मडगांव और हापा जैसे कई शहरों के लिए चलाई जा रही थीं.

 

अगले आदेश तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

पश्चिमी रेलवे ने कुल 19 स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द करने का ऐलान किया है. इसमें 2 ट्रेनें 9 मई को रद्द थीं. आज से लेकर 16 मई तक चलने वाली 17 और ट्रेनें अगले आदेश तक कैंसिल रहेंगी. 

10 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                                  रूट 
09233                           बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन
09220                           अहमदाबाद-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
09424                           गांधीधाम-तिरुनेलवेली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

11 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                               रूट 
09234                          जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
09055                         वलसाड-जोधपुर स्पेशल ट्रेन
09332                         इंदौर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन
09416                         श्री मातावैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद स्पेशल

12 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                               रूट 
09219                         चेन्‍नई सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्‍ट स्पेशल ट्रेन
02908                         हापा-मडगांव सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
09056                         जोधपुर-वलसाह स्पेशल ट्रेन

13 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                               रूट 
09043                        बांद्रा-भगत की कोठी स्‍पेशल
09423                        तिरुनेलवेली-गांधीधाम फेस्टिवल स्‍पेशल
09262                        पोरबंदर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन

14 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                               रूट 
02907                       मडगांव-हापा सुपरफास्‍ट
09044                       भगत की कोठी-बांद्रा स्‍पेशल
09331                       कोचुवेली-इंदौर स्पेशल

16 मई से अगले आदेश तक रद्द ट्रेनें

ट्रेन नंबर                               रूट 
09261                        कोचुवेली-पोरबंदर स्‍पेशल

VIDEO-

पूर्वोत्तर रेलवे ने रद्द की ट्रेनें 

पश्चिम रेलवे के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेन को निरस्त करने का फैसला किया है, यह ट्रेन 9 मई से अगले आदेशों तक रद्द रहेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 02039/02040 काठगोदाम-नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन को कैंसिल किया गया है. 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 09 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 09 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी. 

अगर आप इनमें से किसी ट्रेन में सफर करने वाले थे, तो आपको अब कोई दूसरा इंतजाम करना होगा. 

ये भी पढ़ें- SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, Online तरीके से बदल सकेंगे बैंक की ब्रांच, ये रहा तरीका

LIVE TV

Trending news