विदेशों में बसे भारतीयों की नजर में दिल्ली भारत का सबसे महंगा शहर
Advertisement
trendingNow1269928

विदेशों में बसे भारतीयों की नजर में दिल्ली भारत का सबसे महंगा शहर

विदेश में रह रहे भारतीयों (एक्सपैट्स) के लिए नई दिल्ली सबसे महंगा शहर है। हालांकि, वैश्विक सूची में दिल्ली 174वें स्थान पर है। ईसीए इंटरनेशनल के ‘जीवनयापन की लागत’ सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। 

विदेशों में बसे भारतीयों की नजर में दिल्ली भारत का सबसे महंगा शहर

नई दिल्ली : विदेश में रह रहे भारतीयों (एक्सपैट्स) के लिए नई दिल्ली सबसे महंगा शहर है। हालांकि, वैश्विक सूची में दिल्ली 174वें स्थान पर है। ईसीए इंटरनेशनल के ‘जीवनयापन की लागत’ सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। 

एक साल पहले की तुलना में मूल्यवृद्धि की रफ्तार धीमी रहने के बावजूद विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए महंगे गंतव्यों में भारतीय शहर सूची में आगे बढ़े हैं। नई दिल्ली इस सूची में छह पायदान चढ़कर क्षेत्रीय सूची में 41वें स्थान पर पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए दिल्ली 174वां सबसे महंगा शहर है। पिछले साल वह इस सूची में 208वें नंबर पर था।

मुंबई क्षेत्रीय स्तर पर इस सूची में 48वें स्थान पर है, वहीं वैश्विक सूची में यह 225 से 197वें स्थान पर पहुंच गया है। सूची में शामिल अन्य भारतीय शहरों में पुणे की क्षेत्रीय रैकिंग 51 है, जबकि वैश्विक सूची में यह 209वें स्थान पर है। चेन्नई क्षेत्रीय सूची में 52 और वैश्विक सूची में 2014वें स्थान, बेंगलुरू क्षेत्रीय सूची में 54 और वैश्विक सूची में 220, कोलकाता क्षेत्रीय सूची में 55वें और वैश्विक सूची में 226वें और हैदराबाद क्षेत्रीय सूची में 56वें और वैश्विक स्तर पर 227वें स्थान पर है।

Trending news