Advertisement
trendingNow1564214

पेट्रोल के रेट में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डीजल तीसरे दिन टूटा

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में कटौती हुई.

पेट्रोल के रेट में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डीजल तीसरे दिन टूटा

नई दिल्ली : इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में कटौती हुई. पेट्रोल में लगातार दूसरे दिन 7 पैसे और डीजल में लगातार तीसरे दिन 8 पैसे की गिरावट आई. पिछले 10 दिन में पेट्रोल में महज 24 पैसे और डीजल में 36 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है. राजधानी में सोमवार को पेट्रोल 7 पैसे गिरकर 71.84 रुपये और डीजल 65.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले रविवार को पेट्रोल में 8 पैसे और डीजल में 12 पैसे की कमजोरी आई थी.

मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल के रेट
सोमवार सुबह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट में क्रमश: 7, 7 और 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई. इसी के साथ तीनों महानगरों में पेट्रोल क्रमश: 74.54 रुपये, 77.50 रुपये और 74.63 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया. डीजल में लगातार तीसरे दिन कमजोरी आई और यह गिरकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 67.56 रुपये, 68.33 रुपये और 68.87 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया.

Add Zee News as a Preferred Source

उम्मीद है आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में और भी गिरावट आएगी. अगस्त में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है. इससे पहले 31 जुलाई और 24 जुलाई को पेट्रोल महंगा हुआ था. पांच जुलाई को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया गया था. इसके बाद दोनों की कीमत में तेजी आई थी. इंटरनेशनल लेवल पर WTI क्रूड 55.33 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 59.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है.

About the Author
author img
Kriyanshu Saraswat

ज़ी हिंदी डिजिटल में बिजनेस एडिटर के रूप में कार्यरत. ब‍िजनेस, पर्सनल फाइनेंस और टैक्‍सेशन से जुड़े टॉप‍िक पर खास पकड़. पाठकों की रुच‍ि को ध्‍यान में रखकर ल‍िखने में महारथ हास‍िल. 2009 में अमर उजाल...और पढ़ें

TAGS

Trending news