सहारा समूह का प्लाजा होटल दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन होटल
Advertisement

सहारा समूह का प्लाजा होटल दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन होटल

विवादों में फंसे सहारा समूह के स्वामित्व वाले न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल को दुनिया के शीर्ष आवासीय होटलों में शुमार किया गया है।

सहारा समूह का प्लाजा होटल दुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन होटल

नई दिल्ली : विवादों में फंसे सहारा समूह के स्वामित्व वाले न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल को दुनिया के शीर्ष आवासीय होटलों में शुमार किया गया है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ के एक सर्वेक्षण के अनुसार न्यूयॉर्क के प्लाजा पीड-अ-टेरे को दुनिया में तीसरा सबसे बेहतरीन होटल चुना गया है जबकि इस सूची में पहला स्थान न्यूयॉर्क के ही सेंट रेगिस रेजिडेंस का है। यह सर्वेक्षण दुनिया के सबसे अमीर लोगों की पसंद को लक्ष्य करके तैयार किया गया है। लंदन के मंडारिन ओरिएंटल रेजिडेंसेस (वन हाइड पार्क) को इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि सहारा समूह अपने तीन विदेशी होटलों के लिए गए ऋण को पुनर्गठित कराने का प्रयास कर रहा है। इनमें प्लाजा के अलावा लंदन का ग्रॉसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क का ही ड्रीम न्यूयॉर्क शामिल है। इनके लिए कुछ नीलामीकर्ताओं ने रूचि भी दिखाई है।

Trending news